Advertisement

तिरंगा बिछाकर परोस दिया नाश्ता, मदरसे के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

UP Viral News: यूपी के एक मदरसे में तिरंगे पर नाश्ता परोसने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

तिरंगा बिछाकर परोस दिया नाश्ता, मदरसे के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Viral Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश प्रयागराज के एक मदरसे से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. इस मदरसे में टेबल पर तिरंगा बिछाकर ही नाश्ता परोस दिया गया. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल होने के बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गई है. इस मदरसे से जुड़े चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. इन चारों के खिलाफ राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले को लेकर व्यापारी वर्ग ने काफी हंगामा किया लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत कराया है और जांच करके कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

मामला प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियांवा इलाके के गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम मदरसा का है. सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टेबल के सामने कुर्सियां लगी हैं और कुछ लोग बैठे हैं. टेबल पर मेजपोश के नाम पर तिरंगा ही बिछा दिया गया था.

यह भी पढ़ें- 'जय श्री राम' बोलकर मुस्लिम लड़के को पीटा, देखती रही पुलिस, जमकर हुई धुनाई 

हंगामे के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसी तस्वीरें सामने आईं तो स्थानीय कारोबारियों ने हंगामा कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया. अब पुलिस ने मदरसा संचालक समेत कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें- औरतों की छाती का माप लेना अपमानजनक, पढ़ें राजस्थान हाईकोर्ट ने क्यों कहा

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि, पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियिम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement