Advertisement

मध्य प्रदेश: बाघ ने ली एक की जान, दो घायल, विरोध में ग्रामीणों ने डॉक्टर को बुरी तरह पीटा

Tiger Attack: गोंड गांव के ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर इलाके में जंगली जानवरों पर नजर नहीं रखने का आरोप लगाते हुए विरोध किया.

मध्य प्रदेश: बाघ ने ली एक की जान, दो घायल, विरोध में ग्रामीणों ने डॉक्टर को बुरी तरह पीटा

 प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के सिवनी में रविवार को एक बाघ ने हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला और दो अन्य को घायल कर दिया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया और एक पशु चिकित्सक की पिटाई कर दी. नाराज लोगों ने इस दौरान छह सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की. सिवनी जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक अखिलेश मिश्रा को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया है जबकि बाघ के हमले में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बाघ ने कहां किया हमला
पीटीआर के उपनिदेशक रजनीश सिंह ने कहा कि बाघ ने चुन्नीलाल पटले (55) को उस समय मार डाला जब वह गोंडे गांव में अपने घर के पीछे शौच कर रहा था. ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर इलाके में जंगली जानवरों पर नजर नहीं रखने का आरोप लगाते हुए विरोध किया. खेत में छिपे बाघ ने छलांग लगाकर दो और लोगों को नोंच दिया जिससे ग्रामीण और भी नाराज हो गए.

पढ़ें- Madhya Pradesh: रतलाम में हाईवे की मरम्मत कर रहे मजदूरों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, 8 घायल

पुलिस ने क्या कहा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह मरावी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि पुलिस बल पीटीआर के बफर क्षेत्र के नजदीक गोंडे गांव पहुंचा, जहां लाठियों और लोहे की छड़ों से लैस स्थानीय लोग बाघ पर हमला करने के लिए तैयार थे. लोगों का दावा था कि बाघ आसपास ही छुपा हुआ है. मरावी ने कहा कि जब वन अधिकारी मौके पर पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग छह वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पशु चिकित्सक पर लाठियां बरसाई, जिसमें उनके सिर में चोटें आई हैं.

पढ़ें- Viral News: ये है टूटे दिलों का अस्पताल, आशिकों की कामयाबी के हिसाब से तय होती है चाय की कीमत

(भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement