Advertisement

रसिक दुलारी की मौत का तीसरा CCTV और लापता किशोरों का सच, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में कब-क्या हुआ?

प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का तीसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इन सबके बीच जिन दो किशोरों के आश्रम से गायब होने का दावा किया जा रहा था, वह बरसाना और प्रयागराज से बरामद हुए हैं...

Latest News
रसिक दुलारी की मौत का तीसरा CCTV और लापता किशोरों का सच, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में कब-क्या हुआ?

रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का तीसरा सीसीटीवी फुटेज मिला है. (Image: ANI/CCTV Footage)

Add DNA as a Preferred Source
  • गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद हुई थी रसिक दुलारी शरण की मौत
  • तीसरे सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों से छत की तरफ जाते दिख रहे हैं रसिक दुलारी शरण
  • बरसाना और प्रयागराज से मिले दोनों किशोर जिनके प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब होने का किया जा रहा था दावा

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई सवाल उठ रहे हैं. शुक्रवार, 25 सितंबर को प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के बाद मामला चर्चा में आया. इसके बाद आश्रम से जुड़े एक किशोर के लंबे समय से लापता होने का मामला सामने आया और फिर एक दूसरे किशोर के भी गायब होने की जानकारी सामने आई.

अब दोनों किशोर सुरक्षित मिल चुके हैं. इन सबके बीच रसिक दुलारी की मौत से पहले का एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने घटना से जुड़े सवालों को फिर बढ़ा दिया है.  पुलिस की जांच जारी है और शुरुआती छानबीन के आधार पर आत्महत्या का एंगल सामने आया है.

रसिक दुलारी की मौत का मामला

25 सितंबर को रसिक दुलारी शरण की वृंदावन के गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. यह जगह श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के पास है और यहां प्रेमानंद महाराज के कई शिष्य रहते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की 2 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में रसिक दुलारी छत पर करीब 11 सेकंड तक बैठे दिखाई देते हैं. इसके बाद वह अचानक उठते हैं और छत से नीचे गिर जाते हैं. फुटेज में एक और व्यक्ति सीढ़ियों से छत की ओर आते हुए भी दिखाई देता है, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही रसिक दुलारी नीचे गिर जाते हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आश्रम में रहने वाले दूसरे शिष्यों से भी पूछताछ की. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस ने किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई सबूत नहीं पाया है. पुलिस ने रसिक दुलारी का मोबाइल फोन और कमरा भी जांचा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह पता चल सके कि वह किसी परेशानी में थे. पुलिस टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है.

तीसरे सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा है?

अब रसिक दुलारी की मौत से पहले का तीसरा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह सीढ़ियों से छत की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं. उनकी धोती पर खून के निशान भी नजर आ रहे हैं. इस मामले में रसिक दुलारी के कमरे से एक ग्राइंडर बरामद हुआ था और उनके प्राइवेट पार्ट कटे होने की बात सामने आई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई चोटों का जिक्र है. पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, रसिक दुलारी की मौत हेमरेजिक शॉक (बहुत ज्यादा खून बहने) की वजह से हुई. सिर, छाती और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें पाई गई हैं.

प्रेमानंद महाराज जी से दीक्षा ले चुके एक शिष्य राजकुमार ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, 'मैं अपना काम छोड़कर बच्चों को यहां पढ़ाने के लिए यहां आ गया. इसके बाद महाराज जी से मेरा संपर्क हुआ और मैंने उनसे दीक्षा ली. दिन में मैं आश्रम में रहता था और रात को घर लौट जाता था. लेकिन कई साल से मैं यहां नहीं आ रहा हूं. सुना है कि शिष्यों के बीच दो गुट बन गए हैं और उनके बीच में विवाद चल रहा है. गौरव साकी नाम का एक व्यक्ति कुछ गड़बड़ी कर रहा है जिससे दुखी होकर महाराज जी यह जगह छोड़कर कहीं और चले गए हैं. महाराज जी को बदनाम करने का काम बाहरी लोग नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके ही कुछ शिष्य कर रहे हैं. '

पुलिस ने अब तक क्या किया?

रसिक दुलारी की मौत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की. शुरुआती जांच में पुलिस ने साजिश की संभावना को खारिज किया लेकिन मौत की परिस्थितियों की जांच जारी रखी. अब सामने आए तीसरे सीसीटीवी फुटेज के बाद फिर से सवाल उठने लगे हैं. 

कब क्या हुआ?

दो किशोरों के लापता होने का मामला

रसिक दुलारी की मौत की जांच के बीच आश्रम से जुड़े दो किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया. पहला मामला हाथरस के 17 साल अनुज चौधरी का था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुज 3 जुलाई को आश्रम जाने के बाद लापता हो गया था. उसके पिता ने मीडिया को बताया कि अनुज ने 26 जून को प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी और उसी दिन घर लौट आया था. इसके बाद 3 जुलाई को वह दोबारा आश्रम गया था. उसके पास तीन किताबें और माला थी.

परिवार का आरोप था कि आश्रम प्रबंधन ने उन्हें अनुज के बारे में सही जानकारी नहीं दी. अनुज के परिवार ने आश्रम के बाहर प्रदर्शन भी किया था. बाद में सीनियर पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया. वहीं वृंदावन के सर्कल ऑफिसर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आश्रम प्रबंधन ने पुष्टि की कि अनुज ने दीक्षा ली थी, लेकिन वह आश्रम में नहीं रह रहा था. 

अनुज को मथुरा के बरसाना इलाके के एक आश्रम से सुरक्षित बरामद किया गया. पुलिस को एक व्यक्ति से मिली सूचना के बाद उसकी तलाश पूरी हुई.

दूसरा किशोर मयंक कहां मिला?

अब दूसरा किशोर मयंक चौहान भी सुरक्षित मिल गया है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कासगंज के मयंक चौहान को प्रयागराज के दरियागंज इलाके से बरामद किया गया. वह साधु के वेश में था. उसके माथे पर मिट्टी का लेप और गले में राधा नाम की माला थी. मयंक के पिता चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सोमवार रात करीब 1:30 बजे फोन कर बेटे के मिलने की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर मयंक से बात की. 

आश्रम प्रबंधन पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

इन घटनाओं के एक साथ सामने आने के बाद आश्रम की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अनुज के परिवार ने आरोप लगाया था कि उन्हें आश्रम की ओर से बेटे के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई. रसिक दुलारी की मौत के करीब नौ दिन बाद श्रीहित राधा केलिकुंज ट्रस्ट ने 4 अक्टूबर को बयान जारी किया. ट्रस्ट ने रसिक दुलारी की मौत पर दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. ट्रस्ट ने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और अस्पताल प्रबंधन इसमें पूरा सहयोग कर रहा है. ट्रस्ट ने लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील भी की.

मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट तक कैसे पहुंचा?

रसिक दुलारी की मौत का मामला अब इलाहाबाद हाई कोर्ट तक भी पहुंच गया है. न्यूज एजेंसी यूएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिवक्ता प्रह्लाद कृष्ण शुक्ल ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजकर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement