Advertisement

'मेरा फोन छीन लिया, हस्बेंड को मार डाला', सोनम ने ढाबा मालिक को रोते हुए जो कहा वो जानकर चौंक जाएंगे

Raja Raghuvanshi Murder Case:राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी जिस ढाबे में मिली, उसके मालिक को उसने झूठी-इमोशनल कहानी सुनाई थी. सोनम ने ढाबा मालिक को बताया था कि राजा की जान उसे बचाने की कोशिश में गई और ये भी कहा कि आरोपियों ने उसे बेहोश कर दिया था.

'मेरा फोन छीन लिया, हस्बेंड को मार डाला', सोनम ने ढाबा मालिक को रोते हुए जो कहा वो जानकर चौंक जाएंगे
Add DNA as a Preferred Source

Raja Raghuvanshi Murder Case में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद से लगातार नई बातें सामने आ रही हैं. 8-9 जून की दरमियानी रात करीब 1 बजे सोनम रघुवंशी गाजीपुर में काशीपुर ढाबे में पहुंची. वहां ढाबा मालिक को उसने अपनी 'दर्दभरी कहानी' सुनाई. उसने ढाबा मालिक से कहा कि किसी ने बेहोशी की हालत में उसे वहां छोड़ दिया था.

ढाबा संचालक साहिल यादव के मुताबिक, 'उसने कहा कि उसे अपने घर पर बात करनी है. मैंने उसे अपना फोन दिया और उसने अपने घर पर फोन लगाया. मैंने उसको बैठने के लिए कहा. मैंने पुलिस को सूचना दी, वो आए और उसे लेकर चले गए.'

सोनम ने ढाबा मालिक को सुनाई 'दर्दभरी कहानी'

साहिल यादव ने बताया कि सोनम ने उससे कहा कि उसका फोन चोरी हो गया है. उन्होंने कहा, 'वो इतना रो रही थी कि बात भी नहीं कर पा रही थी. उसने पानी मांगा. वो ठीक से बात नहीं कर पा रही थी तो मैंने भी उसके घरवालों से बात की. उन लोगों ने कहा मैं स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचना दे दूं.'यादव ने बताया, 'मैंने उससे पूछा था कि उसके साथ क्या हुआ है. उसने बताया कि वो और उसका पति हनीमून के लिए मेघालय गए थे. कुछ गुंडे उसे परेशान कर रहे थे. गुंडे उसके कहने छीनना चाहते थे. उसे बचाने की कोशिश में उसके पति की मौत हो गई. उसे याद नहीं था कि वो उत्तर प्रदेश कैसे पहुंची. उसने कहा कि गुंडों ने उसे किडनैप करके बेहोशी की हालत में वहां छोड़ दिया था.'

राजा रघुवंशी की हत्या का कारण?

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. हालांकि, सोनम अपने यहां काम करने वाले राज कुशवाह से प्यार करती थी. शादी के बाद भी वो उसके साथ संपर्क में थी. सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा के हत्या का प्लान बनाया. राज ने अपनी तीन दोस्तों को उस प्लान में शामिल किया. साज़िश के तहत सोनम ने मेघालय की टिकट बुक की और वहां चारों आरोपियों के साथ मिलकर उसने राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी.

Raja Raghuvanshi Murder Case में कब क्या हुआ

- 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई.
- 20 मई को दोनों हनीमून के लिए रवाना हुए.
- 21 मई को राजा और सोनम मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पहुंचे.
- 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर आई.
- 2 जून को मेघालय में एक खाई में राजा की बॉडी मिली. बॉडी के पास ही मर्डर वेपन मिला, इससे पुलिस ने मामले की जांच का एंगल बदला.
- 8 जून को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एक आरोपी यूपी के ललितपुर से और दो मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किए गए.
- 9 जून की अलसुबह सोनम रघुवंशी गाज़ीपुर स्थित ढाबे में पहुंची. इस ढाबे में पहुंचकर उसने अपने घरवालों से बात की. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement