Advertisement

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? चुनाव से पहले ही चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा दावा

चिराग पासवान कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगा और जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी.

Latest News
कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? चुनाव से पहले ही चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा दावा

Chirag Paswan 

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. सत्ता की कुर्सी पर बैठने के लिए सभी दलों ने बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का बड़ा बयान आया है. उन्होंने खुद के मुख्यमंत्री पद के दावे को खारिज कर दिया है. चिराग ने साफ कर दिया है कि बिहार में फिलहाल सीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. 

चिराग पासवान रविवार को दरभंगा पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,  'बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और चुनाव के बाद जीत दर्ज कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी.


उन्होंने आगे कहा कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व फिलहाल नीतीश कुमार कर रहे हैं और भविष्य में भी वही करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से नीतीश कुमार ही आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे. नीतीश कुमार की सोच बिहार के विकास की है और मेरे प्रधानमंत्री की सोच वाली सरकार का नेतृत्व वही करेंगे.

उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि जो पोस्टर लगाने की बात सामने आ रही है. वह व्यक्तिगत स्तर पर किसी की पहल हो सकती है. पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है. उनका लक्ष्य बिहार को आगे ले जाना है, न कि कुर्सी की दौड़ में शामिल होना.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने दरभंगा पहुंचे थे.  उन्होंने कहा कि 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन के साथ हमने ऐसे बिहार की कल्पना की है, जिसमें बिहार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर एक हो. ऐसे में गर्व होता है कि ऐसे लोग भी हमारी पार्टी से जुड़े हैं, जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं.


(With IANS input)
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement