Advertisement

'राहुल गांधी और तेजस्वी की जोड़ी पूरा देश देखेगा', विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर अल्का लांबा ने कही ये बात

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं. इस बीच अल्का लांबा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा बताया है.

Latest News
'राहुल गांधी और तेजस्वी की जोड़ी पूरा देश देखेगा', विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर अल्का लांबा ने कही ये बात

alka lamba

Add DNA as a Preferred Source

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के चेहरे तले ही चुनावी मैदान में उतरेगी. चुनाव को लेकर अल्का लांबा का कहना है कि इंडिया एलायंस के बैनर तले कांग्रेस के लिए तेजस्वी ही चेहरा होंगे. राहुल गांधी  और तेजस्वी यादव की जोड़ी पूरा देश देखेगा. पिछले कुछ दिनों में राहुल और तेजस्वी की जोड़ी काफी पॉपुलर रही है. कहीं इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा और दिल्ली की तरह सहयोगी पार्टियां अलग तो नहीं हो जाएंगी? इस सवाल के जवाब में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि 'दिल्ली वाला हाल क्या? 'वह आगे कहती हैं, 'दिल्ली में केजरीवाल के साथ हम थे लेकिन आप देखिए हमारे हटते ही केजरीवाल की सरकार दिल्ली में पूरी तरह से समाप्त हो गई है. दस वर्षों में केजरीवाल की पार्टी पूरी तरह से खत्म हो गई है.'

अल्का लांबा ने कही ये बात 

अल्का लांबा ने कहा, 'केजरीवाल का कोई इतिहास नहीं था. वह दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठ बोल के, उन्हें बदनाम कर के, भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर और भाजपा के साथ मिलकर सत्ता में आए और आज जब कुछ भी साबित नहीं हुआ तो सत्ता से बाहर हो गए हैं.'

'लालू  और राहुल भाजपा के आगे कभी नहीं झुके' 

कांग्रेस के राहुल गांधी हों या फिर आरजेडी के नेता, लालू यादव और तेजस्वी यादव ये दोनों भाजपा के आगे कभी नहीं झुके. कांग्रेस के राहुल गांधी हों या आरजेडी के लालू यादव और तेजस्वी यादव इन्होंने भाजपा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया. लांबा आगे कहती हैं, 'अगर कोई भाजपा की विचारधारा से लड़ रहा है तो उसका नाम कांग्रेस है और राहुल गांधी है या फिर लालू यादव और तेजस्वी यादव. वो कभी नहीं झुके आज भी वो भाजपा से लड़ रहे हैं.' कांग्रेस पार्टी इंडिया एलायंस की ताकत बन रही है. 

ये भी पढ़ें-20 हजार रुपये में कराई गाइड ने घुसपैठ, बड़ा हमला करने आए जैश के 4 आतंकी? पढ़ें 5 पॉइंट्स

राहुल राष्ट्र के नेता हैं, देश के नेता हैं, वहीं तेजस्वी यादव राज्य के नेता हैं और राज्य के लोग उन्हें सुन रहे हैं. पार्टी भविष्य में उन्हें अपने नेता के रूप में देख रही है. वह कहती हैं कि हम एलायंस के साथ हैं और हमारी लगातार बैठकें  हो रही हैं और हम चुनाव साथ  मिलकर लड़ रहे हैं. तेजस्वी ही बिहार में हमारा चेहरा हैं. अल्का ने घोषणा करते हुए इंडिया.कॉम से कहा कि 2025 में बिहार में इंडिया एलायंस की सरकार बनने जा रही है. वह कहती हैं कि जब-जब कांग्रेस पार्टी ने किसी पार्टी से अपना हाथ खींचा है उस पार्टी का हाल आम आदमी पार्टी की तरह हो गया है. महज दस वर्षों में पार्टी दिल्ली से साफ हो गई है. हरियाणा में भी उससे गठबंधन हमारी गलती थी. देखिए हमने हरियाणा चुनाव में पांच सीटें जीतीं एक कुरुक्षेत्र उन्हें दी और वो हार गए. 

महिलाओं को टार्गेट कर रही है कांग्रेस 

पिछले दो चुनावों में बिहार में महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ा है जिसकी वजह से महिलाएं हर राजनीतिक पार्टी के केंद्र में हैं. पिछले दिनों आरजेडी और कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को ध्यान में रखकर 'माई बहिन मान योजना' की शुरुआत की जिसके तहत हर महीने 2,500 रुपए देने की गारंटी दी है.  कांग्रेस पार्टी चुनाव को ध्यान में रखकर योजनाएं नहीं बनाती है बल्कि  नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की एक महिला से पूछा कि इस योजना से उन्हें क्या फायदा होगा? इसपर महिला ने बताया , 'माई बहिन मान योजना' के पैसे बच्चों की पढ़ाई में काम आएंगे. और इस योजना के कारण उन्हें किसी से कर्ज नहीं लेना होगा.

इंडिया डॉट कॉम की बातचीत में अल्का लांबा ने कहा बिहार में शराब तो बंद कर दी गई लेकिन लोगों के हाथ में रोजगार नहीं दिया गया और महिलाएं आज भी खाली हैं. उन्होंने ये भी कहा कि, बिहार की महिलाएं माहवारी के दौरान कपड़ा यूज करने को मजबूर हैं. कांग्रेस की सरकार महिलाओं और बिहार  की स्थिति को सुधारने का काम करेगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement