Advertisement

PM Modi ने आपातकाल के काले इतिहास को किया याद, उस समय की कहानी ‘द इमरजेंसी डायरीज’ अमित शाह करेंगे लॉन्च

आज यानी 25 जून को देश में आपातकाल लगे 50 साल हो गए हैं. इस मौके पर भाजपा ने इसे भातीय लोकतंत्र का सबसे अंधकार वाला दिन बताया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक किताब का भी जिक्र किया है. आइए जानते है कि इस किताब में क्या है खास

Latest News
PM Modi ने आपातकाल के काले इतिहास को किया याद, उस समय की कहानी ‘द इमरजेंसी डायरीज’ अमित शाह करेंगे लॉन्च

the emergency diaries

Add DNA as a Preferred Source

आज देश में आपातकाल लगे हुए आज 50 साल पूरे हो गए हैं. पीएम मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी कई नेताओं ने इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा है कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्याय में से एक है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक किताब की जिक्र किया है.  इस किताब में आपातकाल के दौरान उनके संघर्ष और यात्रा का जिक्र किया गया है. 

मोदी के साथ कई लोगों के अनुभव
ब्लूक्राफ्ट आपातकाल को लेकर एक नई किताब ‘द इमरजेंसी डायरीज – इयर्स दैट फोर्ज्ड ए लीडर’ लेकर आ रहा है. इस किताब में आपातकाल के समय पीएम मोदी के साथ काम करने वाले और भी कई  सहयोगियों के अनुभवों और अन्य अभिलेखीय सामग्रियों का भी उल्लेख किया गया हैं. यह किताब आज बुधवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे.

 

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
इस किताब को लेकर खुद पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा, “देश में जब आपातकाल ठोपी गई थी, तब मैं आरएसएस का युवा प्रचारक हुआ करता था. मेरे लिए आपातकाल विरोधी आंदोलन सीखने का अनुभव था. इसने हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को बचाए रखने की अहमियत को फिर से पुष्ट किया. साथ ही, मुझे राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला.”

पीएम मोदी ने आगे कहा 
उन्होंने आगे कहा है कि मुझे इस बात कि खुशी है कि “मुझे खुशी है कि ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने उन अनुभवों में से कुछ को एक किताब के रूप में संकलित किया है, जिसकी प्रस्तावना एचडी देवेगौड़ा (पूर्व प्रधानमंत्री) ने लिखी है, जो खुद आपातकाल विरोधी आंदोलन के दिग्गजों में से एक थे.”

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement