Advertisement

दिल्ली-NCR के श्मशान घाट की हवा सबसे साफ, जलती चिताओं के बीच चौंका देगा यहां के AQI का आंकड़ा

दिल्ली-एनसीआर में एक तरफ सांस लेना दूभर हो गया है तो दूसरी तरफ एनसीआर में श्मशान घाट की हवा बेहद साफ पाई गई. ऐसे में लोग मजाक भी कर रहे हैं कि क्या साफ हवा के लिए अब श्मशान घाट चले जाएं.

Latest News
दिल्ली-NCR के श्मशान घाट की हवा सबसे साफ, जलती चिताओं के बीच चौंका देगा यहां के AQI का आंकड़ा
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में एक तरफ सांस लेना दूभर हो गया है. यहां बिना मास्क के निकलना मुश्किल है. बढ़ते प्रदूषण के चलते स्कूलों को बंद करना, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था करना जैसे काम किए जा रहे हैं. दिल्ली का हवा गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है. जहां एक तरफ हवा जहरीली हो रही है वहीं, गुरुग्राम के श्मशान घाट में 'हवा शुद्ध' बताई जा रही है. यहां का AQI 83 है, जो दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों की तुलना में बेहद बेहतर है.   

गुरुग्राम के अन्य इलाकों का AQI
ये हैरान कर देने वाली बात है कि गुरुग्राम के अन्य इलाकों में AQI 350 तक पहुंच चुका है, वहीं, श्मशान घाट का AQI 83 दर्ज किया गया है. श्मशान घाट में हमेशा चिताएं जलती रहती हैं. ऐसे में लोग मजाक कर रहे हैं कि क्या अब शुद्ध हवा लेने के लिए श्मशान घाट चले जाएं. 


यह भी पढ़ें - गैस चैंबर बनी दिल्ली, प्रदूषण का हाल देख इस एक्ट्रेस को सताई चिंता, बोलीं 'दिल टूट गया'


 

श्मशान घाट में AQI बाकी जगहों से बेहतर कैसे?
श्मशान घाट में हमेशा लकड़ियां जलती रहती हैं. माना जा रहा है कि यहां औद्योगिक गतिविधियां बाकी जगहों के मुकाबले कम हैं. चारों तरफ हरियाली होने की वजह से यहां का AQI बाकी जगहों से बेहतर है. 

दिल्ली में किस जगह कितना AQI
दिल्ली में गुरुग्राम सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 384 रहा. वहीं दिल्ली के बवाना, अशोक विहार, आनंद विहार, अलीपुर, नेहरु नगर, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, शादीपुर और पंजाबी बाग का एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया. दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए ग्रेप-4 लागू किया गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement