Advertisement

Thane Building Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, सप्तश्रृंगी भवन का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

Maharashtra Building Collapse: पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सप्तशृंगी बिल्डिंग करीब 35 साल पुरानी थी. उसमें रिपेरिंग का काम चल रहा था. तभी दूसरी मंजिल का स्लैब गिर गया.

Latest News
Thane Building Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, सप्तश्रृंगी भवन का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

Thane Building Collapse

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. कल्याण शहर में चार मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से 6 लोंगो की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतकों में तीन महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा सप्तश्रृंगी भवन की दूसरी मंजिल पर हुआ. मंजिल का स्लैब अचानक ताश के पत्तों के तरह नीचे गिर गया. मकान में मौजूद लोग मलबे में दब गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस टीमें राहत बचाव कार्य में जुट गईं.

चार महिलाओं समेत 6 की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 2 घंटे बाद लोगों को बाहर निकाल जा सका. जिनमें से चार महिलाओं समेत 6 लोगों को मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सप्तशृंगी बिल्डिंग करीब 35 साल पुरानी थी. उसमें रिपेरिंग का काम चल रहा था. इमारत का स्लैब गिरने के बाद, फायर ब्रिगेड टीम, TDRF, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस बल और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा राहत कार्य शुरू किया गया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement