Advertisement

CM Face Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए थलापति विजय बनें मुख्यमंत्री का चेहरा, TVK ने किया ऐलान

तमिल सुपरस्टार और उभरते राजनेता थलपति विजय को उनकी पार्टी तमिऴगा वेट्ट्री कषगम (TVK) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. यह ऐलान शुक्रवार को पार्टी की एक अहम समिति बैठक में किया गया. 

Latest News
CM Face Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए थलापति विजय बनें मुख्यमंत्री का चेहरा, TVK ने किया ऐलान

Thalapathy Vijay CM face

Add DNA as a Preferred Source

तमिल सुपरस्टार और उभरते राजनेता थलपति विजय को उनकी पार्टी तमिऴगा वेट्ट्री कषगम (TVK) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. यह ऐलान शुक्रवार को पार्टी की एक अहम समिति बैठक में किया गया. 

BJP और DMK को बताया ‘शत्रु’ 

विजय ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी कभी भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) या DMK के साथ गठबंधन नहीं करेगी . न सार्वजनिक रूप से, न गुप्त रूप से. उन्होंने कहा, "BJP चाहे कहीं और ज़हर बो दे, लेकिन तमिलनाडु में नहीं." उन्होंने यह भी जोड़ा, "जो अन्ना और पेरियार का अपमान करता है, वह तमिलनाडु में कभी नहीं जीत सकता. TVK, DMK या AIADMK की तरह BJP से समझौता नहीं करेगी." 

दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य 

पार्टी ने दो करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए विजय सितंबर से दिसंबर 2025 तक राज्यभर में दौरा करेंगे, जनता से मिलेंगे और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे. TVK का दूसरा राज्य सम्मेलन अगस्त में आयोजित होगा, जिसमें आगे की रणनीति घोषित की जाएगी. 

प्रमुख मुद्दों पर पारित किए प्रस्ताव 

टीवीके ने अपनी बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए. जिसमें कच्चातीवु द्वीप को वापस लाने की केंद्र सरकार से मांग की गई है. कीलाडी में मिले पुरातात्विक सबूतों को दबाने की कोशिश की निंदा के साथ ही दिल्ली किसान आंदोलन में किसानों के साथ हुए बर्ताव की आलोचना भी की गई. वहीं मेलमा SIPCOT इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट को रद्द करने की तमिलनाडु सरकार से अपील की गई. इसके अलावा कृष्णागिरी, थेनी, तिरुवल्लूर, सलेम और डिंडीगुल के आम किसानों के हक की लड़ाई की बात रखी गई. 

टीवीके ने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की ओर से केंद्र को केवल पत्र लिखना नाकाफी है . अब ठोस कार्रवाई ज़रूरी है. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement