Advertisement

कौन हैं थाईलैंड की सबसे युवा PM Paetongtarn Shinawatra? जानें क्यों बन रहा है पद छोड़ने का दवाब

पैटोंगटारन शिनावात्रा पिछले साल ही थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनी थी, लेकिन अब उनकी सरकार गिरती हुई नजर आ रही है. पैटोंगटारन शिनावात्रा अभी थाईलैंड की दूसरी सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला

Latest News
कौन हैं थाईलैंड की सबसे युवा PM Paetongtarn Shinawatra? जानें क्यों बन रहा है पद छोड़ने का दवाब

Paetongtarn Shinawatra

Add DNA as a Preferred Source

पैटोंगटारन शिनावात्रा 38 साल की उम्र थाईलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला और सबसे कम उम्र की नागरिक है. पिछले साल 2024 में उन्होंने थाईलैंड के प्रधामंत्री के रुप में शपथ ली थी लेकिन अब उनकी सरकार गिरती हुई नजर आ रही है. इसकी वजह है एक फोन कॉल, अब आप सोचेंगे कि क्या एक फोन कॉल से सरकार गिर सकती है. लेकिन ये असल में होने जा रहा है. ये संभव है तब जब देश के प्रधान मंत्री ने फोन कॉल पर क्या सिक्रेट बात की हो और वह कॉल रिकॉर्डिंग लीक हो जाए. 

क्यों बन रहा पद छोड़ने का दवाब
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटारन शिनावात्रा के साथ ऐसा ही हुआ है. कंबोडिया से बढ़ते सीमा विवाद को लेकर कंबोडिया के शक्तिशाली पूर्व नेता के साथ हुई पैटोंगटार्न की 17 मिनट की कॉल  रिकॉडिंग लीक हो गई है. इस वजह से उन पर अब पद छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा है. थाईलैंड की जनता उनके खिलाफ बगावत पर उतर आई है. बता दें कि पैटोंगटारन शिनावात्रा को थाईलैंड का प्रधानमंत्री बने अभी 1 साल से भी कम हुआ है.

इस 17 मिनट की कॉल में क्या है
अब आपके मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर 17 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग में ऐसा क्या है. दरअसल थाइलैंड और कंबोडिया के बीच विवादित सीमा को लेकर कई सप्ताह से कलह जारी है. 5 जून को पीएम पैटोंगटारन शिनावात्रा ने हुन सेन के साथ बात की थी जिन्हें वह "चाचा" कहती थी. अपनी कॉल में पैटोंगटारन न केवल अनुभवी कंबोडियन राजनेता के सामने झुकती हुई दिखाई दीं, बल्कि एक वरिष्ठ थाई सैन्य कमांडर की आलोचना भी करती सुनी गईं. 

अगर टूटा गठबंधन तो गिर जाएंगी सरकार
पैटोंगटारन ने माफी तब मांगी जब एक दिन पहले संसद के निचले सदन में तीसरी सबसे बड़ी कंजर्वेटिव भूमजैथाई पार्टी ने कॉल के ऑडियो का हवाला देते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन से हाथ खींच लिया था. इतना सब होने के बाद अब पैटोंगटारन की पार्टी फू थाई पार्टी के पास अब थाईलैंड की 495 सदस्यीय संसद में केवल एक संकीर्ण बहुमत है, अगर अब कुछ गठबंधी हाथ खीच लिया तो आसानी से उनकी सरकार गिर जाएगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement