भारत
Radhika Yadav Murder: राधिका यादव स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर थीं. उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती थीं. गोली क्यों मारी गई इसका अभी पता नहीं लग पाया है. बताया जा रहा है कि रील बनाने को लेकर बाप-बेटी में झगड़ा हुआ था.
हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav Shot Dead) की हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप उनके पिता पर लगा है. घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित उनके निवास स्थान पर हुई. राधिका स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर थी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है. मामला की जांच की जा रही है.
पुलिस को मुताबिक, वारदात गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई. 25 वर्षीय राधिका यादव अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक-2 आवास पर अपने परिवार के साथ रहती थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रील बनाने को लेकर पिता से झगड़ा हुआ था. राधिका रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी, जो उनके पिता को पसंद नहीं थी.
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पिता ने राधिका को तीन गोलियां मारी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने टेनिस प्लेयर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
पुलिस ने रिवॉल्वर की बरामद
राधिका यादव जानी-मानी स्टेट टेनिस प्लेयर थीं. उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर परिवार और इलाके का नाम रोशन किया था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उस रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है, जिससे गोली चलाई गई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.