भारत
Telangana Reactor blast: तेलंगाना की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आ रही हैं. इस धमाके में खबर के लिखे जाने तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई लोग घायल हैं.
Telangana Reactor blast: तेलंगाना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार (30 जून) को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ था. रिएक्टर विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई. इस खबर के लिखे जाने तक पीएम 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं बहुत से लोग घायल बताए जा रहे हैं. ऐसी आशंका है कि इस हादसे में अभी और भी लोगों की जान जा सकती हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से छह शव बरामद किए गए. वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ मजदूरों की मौत हो गई.
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल हो रहे वीडियो देखा जा सकता है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे. जिस केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वहां अलग-अलग तरह के रसायन तैयार करने का काम होता है. घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 100 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. हालांकि अभी मरने और घायल होने वालों के सही आंकड़े की जानाकारी नहीं हैं.
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
इस घटना पर पीएम मोदी की की तरफ से ट्वीट किया गया है. उन्होंने जल्द से जल्द घायलों की स्वस्थ्य होने की कामना की है. साथ मरने वालो को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-खनिज मिश्रणों और संचालन और प्रबंधन (ओ एंड एम) सेवाओं में अग्रणी प्रगति के लिए समर्पित है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.