Advertisement

तेलंगाना के वारंगल में बड़ा हादसा, ऑटो पर गिरी रेलवे ट्रैक की रॉड, 7 लोगों की मौत

Telangana Accident News: ट्रक चालक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. उसी दौरान ट्रक में लदे भारी रेलवे ट्रैक की रोड ऑटो पर गिर गईं और हादसा हो गया.

Latest News
तेलंगाना के वारंगल में बड़ा हादसा, ऑटो पर गिरी रेलवे ट्रैक की रॉड, 7 लोगों की मौत

Warangal accident

Add DNA as a Preferred Source

तेलंगाना के वारंगल में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां वारंगल-मामुनुरु रोड पर एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतकों में एक छोटी बच्चा भी शामिल था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, हादसा वारंगल में मामुनूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बिछाने वाले रॉड से भरा ट्रक हाईवे से गुजर रहा था. उसके सामने दो ऑटो रिक्शा चल रहे थे. ट्रक चालक ने ऑटो को ओवरटेक करते हुए ट्रक को आगे निकालने की कोशिश की. इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और ट्रक में रखी भारी लोहे की रोड ऑटो के ऊपर गिर गईं.

शराब के नशे में धुत था ड्राइवर
इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक चालक शराब की नशे में धुत था. 

सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर आला अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

हैदराबाद में हिट एंड रन केस
वहीं, हैदाराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात 1:15 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घायल हुए दोनों लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. तीनों व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement