भारत
तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं. कोलकाता के एक अस्पताल में राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.
लालू प्रसाद यादव के घर में कहल के बीच खुशियों ने दस्तक दे दी है. लालू के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है. तेजस्वी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. कोलकाता के एक अस्पताल में राजश्री ने बेटे को जन्म दिया. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि गुड मॉर्निंग! इंतजार अब खत्म हो गया. हमारे छोटे बच्चे के जन्म की सूचना देते हुए हम बहुत आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव पहली बार मार्च 2023 में एक बेटी के पिता बने थे. उस समय उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था. तेजस्वी ने अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा था. कात्यायनी नाम लालू यादव ने ही रखा था. तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म 27 मार्च 2023 को हुआ था. चैत्य नवरात्रि के दौरान जन्म होने की वजह से लालू यादव ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था. बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी 2021 में दिल्ली में हुई थी. अब दूसरी बार पिता बनने के बाद, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी देते हुए लिखा, "गुड मॉर्निंग, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं. जय हनुमान."
आप सब ये जानते होंगे की लालू परिवार में पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक नहीं है. परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की एक पोस्ट पर पर बवाल के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी से 6 साल से निकाल दिया है. परिवार में अनबन के बीच नन्हे मेहमान की एंट्री होने से चीजों में सुधार हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.