Advertisement

Tejas Fighter Jet: भारत ने बनाया ऐसा ताकतवर फाइटर जेट, चीन-पाकिस्तान तो क्या अमेरिका की भी हवा टाइट

Tejas Fighter Jet: चीन और पाकिस्तान से सीमा पर मिल रही चुनौतियों को देखते हुए भारत अपनी सैन्य क्षमता को लगातार मजबूत करने में जुटा है.ने ऐसा फाइटर जेट तैयार किया है जिससे चीन-पाकिस्तान के साथ अमेरिका भी हैरान है.

Latest News
Tejas Fighter Jet: भारत ने बनाया ऐसा ताकतवर फाइटर जेट, चीन-पाकिस्तान तो क्या अमेरिका की भी हवा टाइट

भारत तैयार कर रहा शक्तिशाली फाइटर जेट

Add DNA as a Preferred Source


भारत के सामने सीमा पर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन भी एक बड़ी चुनौती है. सीमा पर इन दो खतरों को समझते हुए भारतीय सेना (Indian Army) अपनी तैयारी और ताकत दोनों को लगातार विस्तार दे रही है. अब भारत एक ऐसे फाइटर जेट की तैयारी में जुटा है जिसकी ताकत और मारक क्षमता से पूरी दुनिया हैरान है. चीन और पाकिस्तान ही नहीं इस भारतीय फाइटर जेट की दक्षता ने अमेरिका को भी हैरान कर दिया है.

भारत के तेजस MK 1A फाइटर जेट के निर्माण में अब सुपरपावर अमेरिका ने बाधा डालनी शुरू कर दी है. जानें क्यों यह फाइटर जेट भारत के लिए अहम है और अमेरिका को इससे क्या परेशानी है. 


यह भी पढ़ें: Israel की सेना ने अब लेबनान में डाला डेरा, क्या एक और युद्ध की तैयारी में हैं बेंजामिन नेतन्याहू?  


तेजस MK 1A फाइटर जेट के निर्माण में अमेरिका लगा रहा रोड़ा 
तेजस MK 1A फाइटर जेट के लिए अमेरिका को मार्च 2024 तक F404 इंजनों की डिलीवरी करनी थी. हालांकि, अब तक अमेरिकी फर्म GE एयरोस्पेस ने एक भी इंजन की डिलीवरी नहीं की है. अब यह डेट बढ़ाकर मार्च 2025 तक के लिए कर दी गई है. अमेरिका की ओर से की जा रही यह देरी सुपरपावर की बेचैनी बताने के लिए काफी है. अगर अमेरिकी फर्म ने समय पर इंजन की डिलीवरी कर दी होती, तो तेजस का पहला MK 1A फाइटर जेट 31 मार्च तक ही देश को सौंप दिया जाता. 

अमेरिका को सता रही अपने F-16 फाइटर जेट की जिंता 
अमेरिका को भारत के तेजस MK 1A फाइटर जेट से घबराने की क्या जरूरत है? इस सवाल का जवाब है कि अमेरिका के F-16 विमान को पहले ही गति और मारक क्षमता के लिहाज से चीन के फाइटर जेट JF-17 से कड़ी टक्कर मिल रही है. तेजस MK-1A तकनीक और गुणवत्ता दोनों के लिहाज से इससे बेहतर है. इसमें उन्नत मिशन कंप्यूटर, उच्च प्रदर्शन क्षमता वाला डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर (DFCC Mk-1A), स्मार्ट मल्टी-फंक्शन डिस्प्ले (SMFD), एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) रडार, एडवांस्ड सेल्फ-प्रोटेक्शन जैमर, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट जैसी एडवांस सुविधाएं हैं. इसके अलावा, राडार वॉर्निंग जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी इसमें किया गया है. 


यह भी पढ़ें: आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री मिलने पर खुश नहीं परिवार, पत्नी ने कह दी ये बात   


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement