भारत
तेजप्रताप यादव विवाद मामले में अब अनुष्का यादव के भाई ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने लालू यादव के परिवार से एक बड़ी मांग कर दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
बिहार की राजनीति एक बार फिर तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी अनुष्का यादव के निजी विवाद को लेकर चर्चा में है. अब इस मामले में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस विवाद में संयम और समझदारी की अपील की. आकाश ने लालू प्रसाद यादव से आग्रह किया कि वह पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. साथ ही उन्होंने तेजप्रताप को पार्टी से बाहर करने के फैसले पर भी नाराजगी जताई और इसे अनुचित करार दिया.
आकाश यादव ने कहा कि यह मसला दो परिवारों के सम्मान से जुड़ा है, और इसे मीडिया के जरिए उछालना सही नहीं है. उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाहते हैं कि निजी बातें सार्वजनिक हों, लेकिन यह भी जरूरी है कि इसे संवेदनशीलता से सुलझाया जाए.' उन्होंने लालू प्रसाद यादव से सीधे अपील करते हुए कहा कि वे दोनों परिवारों की इज्जत बचाने के लिए आगे आएं.
आकाश ने तेजप्रताप यादव को आरजेडी और घर से बाहर करने पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'फेसबुक पोस्ट के आधार पर किसी को इस तरह निकालना गलत है. उन्होंने आगे कहा कि यह मुगल-ए-आजम का दौर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने तलाक का माहौल बनाया, वे ही आज लालू का पीए बने बैठे हैं.
#WATCH | Patna, Bihar: Through a social media post, RJD chief Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap Yadav allegedly claimed that he has been in a relationship with one Anushka Yadav for 12 years. He later claimed that his account was hacked.
Anushka Yadav's brother Akash Yadav,… pic.twitter.com/UxRn8IJaMU— ANI (@ANI) May 27, 2025
आकाश यादव ने साफ कहा कि अनुष्का यादव उनके लिए सिर्फ बहन नहीं, बल्कि सम्मान की प्रतीक हैं. उन्होंने कहा, 'जो भी निर्णय अनुष्का लेगी, हम एक बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए उसके साथ खड़े रहेंगे.' उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब दो एडल्ट लोग किसी रिश्ते में हों, तो उनकी बात को ही सुनना दी जानी चाहिए. बिहार की राजनीति में यह मामला अब सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक विमर्श का विषय बन गया है. ऐसे में आकाश यादव की सार्वजनिक प्रतिक्रिया इस पूरे विवाद को एक नया मोड़ दे सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.