Advertisement

'अकाउंट हैक हो गया मेरा...', तेज प्रताप यादव ने अपनी रिलेशनशिप वाली पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, समझें क्या है पूरा मामला

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया से वायरल हुई रिलेशनशिप पोस्ट पर अब बवाल मच गया है. जिसके बाद वो खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है.

Latest News
'अकाउंट हैक हो गया मेरा...', तेज प्रताप यादव ने अपनी रिलेशनशिप वाली पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, समझें क्या है पूरा मामला

Tej Pratap Yadav    (तस्वीर: सोशल मीडिया)

Add DNA as a Preferred Source

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में अपने बिंदास अंदाज और बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले राजद नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. हाल ही में उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसी पोस्ट वायरल हुई, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. एक महिला के साथ उनकी तस्वीर और ‘12 साल के रिलेशनशिप’ का दावा करते हुए एक पोस्ट सामने आई, जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. इसके तुरंत बाद उसी महिला के साथ सिंदूर लगाए एक और तस्वीर ने शादी की अफवाहों को और हवा दी. अब तेज प्रताप यादव ने सामने आकर दावा किया है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और ये सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है. 

लोगों के बीच चर्चा का विषय

तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ दिन पहले एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें एक महिला के साथ उनकी तस्वीर थी और लिखा गया था कि वे दोनों पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. 


यह भी पढ़ें: Viral News: शादी के बाद सीधा बैंक खाते में आएंगे 12 लाख रुपये! सरकार की ये स्कीम बना रही है कपल्स को मालामाल


मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है

इसके तुरंत बाद एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें वही महिला सिंदूर लगाए दिख रही थी. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है और अब ये बात सार्वजनिक हो रही है. इन सभी चर्चाओं के बीच तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सफाई देते हुए लिखा, 'मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है. मेरी तस्वीरों को एडिट कर के मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है.' तेज प्रताप ने यह भी कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है और उनके शुभचिंतकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सतर्क रहें. अब सच्चाई क्या है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि ये मामला बिहार की सियासत में एक नया ट्विस्ट जरूर लेकर आया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement