Advertisement

'अखिलेश यादव का अचानक वीडियो कॉल आया तो लगा...', तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर फिर मचाई सनसनी

Tej Pratap Yadav Post: तेज प्रताप ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है. तेज प्रताप को लालू यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिए गए थे.

Latest News
'अखिलेश यादव का अचानक वीडियो कॉल आया तो लगा...', तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर फिर मचाई सनसनी

Akhilesh Yadav and Tej Pratap Yadav

Add DNA as a Preferred Source

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर सनसनी मचा दी है. उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर पोस्ट किया है. तेज प्रताप ने बताया कि अचानक अखिलेश यादव के कॉल आने से ऐसा लगा कि वह इस लड़ाई में अब अकेले नहीं हैं. तेज प्रताप ने अपने 12 साल के अफेयर का खुलासा करते हुए पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया.

तेज प्रताप ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'आज मेरे परिवार के सबसे प्यारे सदस्यों में से एक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी से वीडियो कॉल पर लंबी वार्ता हुई. इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई.'

'मैं इस लड़ाई में अकेला नहीं'
उन्होंने आगे लिखा, 'अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूं.'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement