Advertisement

Tej Pratap Yadav: 'प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं...' अनुष्का यादव से मिलने पहुंचे तेजप्रताप यादव, 7 घंटे चली मुलाकात

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने अनुष्का से मुलाकात को पारिवारिक रिश्ता बताते हुए विवादों पर विराम लगाने की कोशिश की. सोमवार को वे अनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे और करीब 7 घंटे तक वहां रुके.

Latest News
Tej Pratap Yadav: 'प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं...' अनुष्का यादव से मिलने पहुंचे तेजप्रताप यादव, 7 घंटे चली मुलाकात

तेजप्रताप यादव

Add DNA as a Preferred Source

Tej Pratap Yadav: आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोमवार को वे अनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे और करीब 7 घंटे तक वहां रुके. बाहर निकलने पर जब मीडिया ने सवाल किए तो तेजप्रताप ने साफ कहा, 'हमारा पारिवारिक रिश्ता है, कोई मुझे आने-जाने से नहीं रोक सकता.' उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे अपने परिवार से मिलने आते-जाते रहेंगे. गौरतलब है कि, हाल के दिनों में अनुष्का को लेकर तेजप्रताप कई विवादों में फंसे रहे हैं, जिससे यह मुलाकात खास मायने रखती है. 

'हां, फोटो मैंने ही डाली थी

दरअसल, हाल ही में एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि अनुष्का यादव के साथ जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, वह उन्होंने खुद पोस्ट की थी. तेज प्रताप ने कहा, 'हां, फोटो मैंने ही डाली थी. प्यार करना कोई गुनाह नहीं है. प्यार की कीमत जरूर चुकानी पड़ती है, लेकिन अब मेरा फोकस बिहार के विकास पर है. यह बयान उस वक्त आया जब उनसे पूछा गया कि पहले उन्होंने अकाउंट हैक होने की बात क्यों कही थी. इस पर तेज प्रताप ने स्पष्ट किया, 'वो पोस्ट मेरी आईडी से हुआ था और मेरी तरफ से ही था. तस्वीरें असली थीं, सबने देखा. लेकिन अब मैं उन बीती बातों में नहीं पड़ना चाहता.'


यह भी पढ़ें: क्या कर्नाटक में बदलेगा सीएम? मल्लिकार्जुन खरगे ने हाईकमान की बात कहकर बढ़ाया सस्पेंस


राज्य के विकास पर ध्यान

24 मई को उन्होंने एक वीडियो संदेश के साथ अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी और बताया था कि वे दोनों पिछले 12 वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. इस खुलासे के बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें आरजेडी पार्टी और परिवार से छह साल के लिए बाहर कर दिया. हाल ही में तेज प्रताप ने एक और पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने निजी जीवन के साथ-साथ राजनीतिक विरोधियों पर भी तंज कसा. इस पर विपक्ष ने उन्हें घेरने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रताप ने कहा कि वे अब केवल जनता के मुद्दों और राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement