Advertisement

Video: 'देखो फालतू बात मत करो..' रैली में 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' सुनते ही भड़क गए तेजप्रताप यादव, कार्यकर्ता को दे डाली धमकी

Tej Pratap Yadav: जहानाबाद की रैली में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव तब भड़क गए जब एक कार्यकर्ता ने “अबकी बार तेजस्वी सरकार” का नारा लगाया. उन्होंने मंच से ही धमकी दी और तेजस्वी पर बिना नाम लिए निशाना साधा.

Latest News
Video: 'देखो फालतू बात मत करो..' रैली में 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' सुनते ही भड़क गए तेजप्रताप यादव, कार्यकर्ता को दे डाली धमकी

Tej Pratap Yadav

Add DNA as a Preferred Source

Tej Pratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष जहां चुनावी मैदान में अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं, वहीं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं. लेकिन रविवार को जहानाबाद में हुई एक सभा में तेजप्रताप का गुस्सा सबके सामने फूट पड़ा. दरअसल, सभा में मौजूद एक कार्यकर्ता ने जैसे ही “अबकी बार तेजस्वी सरकार” का नारा लगाया, जिसके बाद तेजप्रताप भड़क गए और मंच से ही कड़ी चेतावनी दे डाली. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

तुम आरएसएस के आदमी हो क्या?

रैली के दौरान तेजप्रताप ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'फालतू बात मत करो! तुम आरएसएस के आदमी हो क्या? पुलिस पकड़कर ले जाएगी.' उनका यह बयान सुनकर सभा में मौजूद लोग भी हैरान रह गए. इसके बाद तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता की सरकार जनता बनाती है, किसी एक परिवार या व्यक्ति की नहीं. 


यह भी पढ़ें: भारत में किस राज्य के मुख्यमंत्री पर जनता का सबसे ज्यादा विश्वास, टॉप 10 में शामिल हैं ये सीएम


यहां देखें वीडियो: 

तेजप्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि जो घमंड करेगा, वह नीचे गिरेगा. उन्होंने साफ कर दिया कि वह आरजेडी से बाहर हैं और अब उनके मंच से राजद का नाम भी नहीं लिया जाना चाहिए. उनका कहना था कि जो अपना नहीं हो सका, वह जनता का क्या होगा.  बहरहाल, तेजप्रताप का यह बयान और कार्यकर्ता को दी गई धमकी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. चुनावी माहौल में इस तरह का वीडियो न सिर्फ चर्चा का विषय बना है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या यादव परिवार के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement