Advertisement

'जब ऐसा करना था तो मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की...', तेज प्रताप यादव के लव लाइफ मामले पर बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय, Video

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव की कथित लव लाइफ को लेकर मचे सियासी बवाल पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने पूरे विवाद को 'ड्रामा' बताते हुए राबड़ी देवी पर भी निशाना साधा.

Latest News
'जब ऐसा करना था तो मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की...', तेज प्रताप यादव के लव लाइफ मामले पर बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय, Video

तेज प्रताप यादव के लव लाइफ मामले पर बोलीं पहली पत्नी ऐश्वर्या राय

Add DNA as a Preferred Source

Tej Pratap Yadav: बिहार की सियासत में इस वक्त तेज प्रताप यादव और उनके परिवार के बीच मचे घमासान ने हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर तेज प्रताप की एक युवती के साथ रिलेशनशिप की पोस्ट के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है. अब इस पूरे प्रकरण पर तेज प्रताप की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. ऐश्वर्या ने सामने आकर न सिर्फ तेज प्रताप बल्कि राबड़ी देवी तक पर तीखे सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यह पूरा मामला एक 'ड्रामा' है और सब कुछ पहले से तय था. 

निजी जिंदगी बना सियासत का केंद्र 

तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी निजी जिंदगी को सियासत के केंद्र में ला खड़ा किया है. पोस्ट में अनुष्का यादव नाम किए क लड़की के साथ रिश्ते की बात सामने आने के बाद लालू प्रसाद यादव ने सार्वजनिक रूप से अपने बेटे को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया. लेकिन अब इस पर ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया ने सियासी और पारिवारिक समीकरणों को और उलझा दिया है. उन्होंने इस पूरे मामले पर मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी हैं. 

'एक लड़की की इज्जत उछालना बहुत आसान है'

मीडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा, 'ये लोग सारी चीजें मेरे ऊपर डाल देते हैं। एक लड़की की इज्जत उछालना कितना आसान है, ये इन लोगों से बेहतर कौन जानता है. उन्होंने राबड़ी देवी पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा, 'राबड़ी देवी तेज प्रताप के आंसू पोंछती होंगी और कहती होंगी कि चिंता मत करो, मैं सब संभाल लूंगी. ये सब मिलकर ड्रामा कर रहे हैं.'


यह भी पढ़ें: पटना में CM नीतीश कुमार का मंच पर दिखा अजीबोगरीब अंदाज, अचानक अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, Video हुआ वायरल


यहां देखें वीडियो 

'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?'

ऐश्वर्या ने सवाल उठाया कि अगर सबको तेज प्रताप की हरकतों की जानकारी थी तो फिर उनकी शादी क्यों कराई गई? उन्होंने कहा, 'मुझे सिर्फ यह जानना है कि मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की गई?' बहरहाल, तेज प्रताप यादव का यह विवाद सिर्फ एक पारिवारिक मसला नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे आरजेडी परिवार की अंदरूनी राजनीति को भी उजागर करता है. अब ऐश्वर्या राय की यह टिप्पणी आने वाले दिनों में और बवाल मचा सकती है. आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या का तलाक का केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement