Advertisement

'मेरे भाई भरोसा रखना, हर साजिश को जल्द करूंगा बेनकाब', Tej Pratap का तेजस्वी यादव को इमोशनल पोस्ट

Tej Pratap Yadav post: तेजप्रताप यादव गर्लफ्रेंड विवाद में फंसने के बाद भले ही पार्टी और परिवार से दूर कर दिए गए हों, लेकिन वह दूर नहीं हुए हैं. वह इसके पीछे लगातार किसी जयचंद की साजिश बता रहे हैं.

Latest News
'मेरे भाई भरोसा रखना, हर साजिश को जल्द करूंगा बेनकाब', Tej Pratap का तेजस्वी यादव को इमोशनल पोस्ट

Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav 

Add DNA as a Preferred Source

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पार्टी से निकाले जाने और परिवार से बेदखल किए जाने के बाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. तेजप्रताप ने रविवार को अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम एक पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने पार्टी के अंदर किसी जयचंद के होने की बात की. तेजप्रताप ने कहा कि वह अपने खिलाफ साजिश करने वालों को जल्द ही बेनकाब करेंगे.

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे. कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा.'

उन्होंने तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरे भाई भरोसा रखना. मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं. फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी.'

मम्मी-पापा के लिए भी किया इमोशनल पोस्ट
इससे पहले तेजप्रताप यादव ने लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए इमोशनल पोस्ट किया था. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यारे मम्मी-पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, ना कि कुछ और पापा, आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस, मम्मी-पापा, आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.'

तेजप्रताप का क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पिछले हफ्ते तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक लड़की के साथ फोटो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा कि हम दोनों 12 साल से रिलेशन में हैं. तेज प्रताप ने लड़की का नाम अनुष्का यादव बताया. हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था. फिर वही तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर शेयर की गई. इस पर तेज प्रताप ने दावा किया कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया. विवाद बढ़ने पर लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और साथ यह भी कहा कि उसका परिवार से अब कोई नाता नहीं है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement