Advertisement

तेज प्रताप यादव को जान का खतरा, नीतीश सरकार से मांगी सुरक्षा, पार्टी विवाद पर किया बड़ा खुलासा

तेज प्रताप यादव ने आरजेडी से खुद को बाहर करने की साजिश का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार से सुरक्षा की मांग की. उन्होंने तेजस्वी यादव को भी आशीर्वाद दिया और अपने स्टैंड पर कायम रहने की बात कही.

Latest News
तेज प्रताप यादव को जान का खतरा, नीतीश सरकार से मांगी सुरक्षा, पार्टी विवाद पर किया बड़ा खुलासा

तेज प्रताप यादव

Add DNA as a Preferred Source

बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से लगतार तेज प्रताप यादव की चर्चा हो रही है. लालू परिवार के अंदर मतभेद खुलकर सामने आएं हैं जिसके बाद सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, मेरी जान को खतरा है. उन्होंने नीतीश कुमार  से सुरक्षा की मांग की है. तेज प्रताप का आरोप है कि पार्टी के ही कुछ बड़े नेता उन्हें हटाने की साजिश रच रहे हैं.

पार्टी में 4-5 बड़े नेताओं ने रची साजिश

आरजेडी में सियासी संग्राम और पारिवारिक तनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है. लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि वो हमेशा माता-पिता का सम्मान करते हैं और तेजस्वी यादव को भी आशीर्वाद देते हैं. लेकिन इसी खुशी के बीच उन्होंने एक गंभीर आरोप भी लगाया है. तेज प्रताप का कहना है कि पार्टी में 4-5 बड़े नेताओं ने मिलकर उन्हें हटाने की साजिश रची है. उन्होंने कहा कि ये सबकुछ सबकी आंखों के सामने हुआ है और बिहार की जनता जानती है कि वो किस तरह का इंसान हैं. 


यह भी पढ़ें: 'प्लेन उड़ाने लायक नहीं हो, जाओ जूते सिलो', इंडिगो फ्लाइट के अफसरों ने ट्रेनी पायलट का उड़ाया मजाक, जातिवाद के आरोप में हुई FIR


मैं हमेशा जनता की आवाज बनूंगा

तेज प्रताप ने कहा, 'मुझे अपनी जान का खतरा है. मैं बिहार सरकार से सुरक्षा की मांग करता हूं. मेरे निजी जीवन में कुछ लोगों ने दखल दिया गया है, जो किसी के लिए भी असहनीय होता है. यदि मुझ पर और दबाव बनाया गया, तो मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगा.' उन्होंने साफ कहा कि वो पार्टी बनाने की बातों से इनकार करते हैं, लेकिन जनता के लिए लड़ते रहेंगे. मैं हमेशा जनता की आवाज बनूंगा. उन्होंने आगे कहा कि असली नेता वही होता है जो हर मुश्किल में लोगों के साथ खड़ा हो.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement