Advertisement

गजब का पोस्टर! खिलाड़ियों का स्वागत और वही गायब, Mumbai Assembly में टीम इंडिया के स्वागत पर सियासत

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान भवन में टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों का सम्मान समारोह को लेकर सियासत शुरू हो गई है. विपक्ष पोस्टर विवाद को लेकर मौजूदा सरकार पर हावी हो रहा है.

Latest News
गजब का पोस्टर! खिलाड़ियों का स्वागत और वही गायब, Mumbai Assembly में टीम इंडिया के स्वागत पर सियासत
Add DNA as a Preferred Source

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के विधान भवन में टीम इंडिया के 4 क्रिकेटरों का स्वागत होना है. जिसको लेकर तैयारीयां चल रही है. उधर स्वागत कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर सियासत में हलचल देखने को मिल रही है. दरअसल कप्तान रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने दूसरी बार t20 world cup जीत लिया है. महाराष्ट्र सरकार ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में स्वागत कार्यक्रम में बुलाया है. 

इस स्वागत समारोह को विपक्ष ने राजनीतिक कार्यक्रम बताया है. इसकी वजह है सरकार की ओर से लगाया गया पोस्टर. दरअसल इस पोस्टर में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जगह मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री की तस्वीर लगाई गई है. ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 


यह भी पढ़ें- झारखंड में फिर सोरेन सरकार, तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


ये पोस्टर विधायक प्रताप सरनाईक की ओर से पूरे विधानभवन में चस्पा किए गए हैं. पोस्टर में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की तस्वीर न होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की फोटो है. इस पर विपक्ष को सत्ताधारी पार्टी के घेराव का सुनहरा मौका मिला है. 

विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया है कि सरकार वर्ल्ड कप का क्रेडिट लेना चाहती है. इस पोस्टर के जरिए टीम इंडिया का अपमान किया गया है. विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को देखते हुए अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करना चाहती है. सरकार ने पोस्टर पर खिलाड़ियों की तस्वीर इसलिए नहीं लगाई, क्योकिं ये सबको पता है आने वाले समय में चुनाव है. इसी का फायदा उठाते हुए सरकार वर्ल्ड कप का श्रेय लेना चाहती है. 

बता दें विश्वकप जीतने के बाद आज महाराष्ट्र की विधानसभा में टीम इंडिया के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है. विधान भवन के सेंट्रल हॉल में महाराष्ट्र के चार खिलाड़ीरोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल का सम्मान होना है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement