Advertisement

Taslima Nasreen ने सुष्मिता-ललित मोदी के रिश्ते पर किया ऐसा कमेंट, कहा- क्या पैसे के लिए बिक गईं ...?

Taslima Nasreen on Sushmita Sen- Lalit Modi Relationship: बीते दो दिन से हर तरफ सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप को लेकर ही चर्चा हो रही है. अब इस पर जानी-मानी लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने इस पर एक फेसबुक पोस्ट लिखी है.

Latest News
Taslima Nasreen ने सुष्मिता-ललित मोदी के रिश्ते पर किया ऐसा कमेंट, कहा- क्या पैसे के लिए बिक गईं ...?

Sushmita Sen, Lalit Modi Old Tweet Viral: सुष्मिता सेन, ललित मोदी पुराने ट्वीट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुष्मिता सेन और ललित मोदी (Sushmita Sen- Lalit Modi Relationship) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप की बात शेयर की थी. इसी के बाद हर तरफ बस इसी रिश्ते की चर्चा है. खास से लेकर आम शख्स तक इस पर अपनी राय जाहिर कर रहा है. किसी को सुष्मिता सेन का यह फैसला गलत लग रहा है, कोई उन्हें शाबादी दे रहा है. कोई ललित मोदी की अमीरी पर बात कर रहा है कोई उनके अपराधिक रिकॉर्ड्स पर. इस बीच इस रिलेशनशिप पर एक जानी-मानी लेखिका की टिप्पणी भी आई है. अक्सर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाली लेखिका तसलीमा नसरीन (Taslima Nasreen) ने सुष्मिता सेन औऱ ललित मोदी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है.

तसलीमा ने किया सुष्मिता सेन से पहली मुलाकात का जिक्र
तसलीमा लिखती हैं-मैं सुष्मिता से अब तक सिर्फ एक बार मिली हूं. ये मुलाकाता कोलकाता एयरपोर्ट पर हुी थी. उसने मुझे देखते ही गले लगाया था और कहा था- I love You. मैं उसे देखते वक्त उसकी खूबसूरती से आंखें नहीं हटा पाई थी.' यही नहीं तसलीमा यहां तक लिखती हैं कि उन्हें सुष्मिता बेहद पसंद हैं. उन्होंने लिखा- ' मुझे सुष्मिता सेन का व्यक्तित्व बहुत पसंद है. कम उम्र में उसका दो बेटियों को गोद लेना. उसकी ईमानदारी, बहादुरी, हर मुद्दे पर जागरुक रहना, आत्मनिर्भरता, दृढ़ता.'

ये भी पढ़ें-  Sushmita Sen-Lalit Modi: रिलेशनशिप के खुलासे के बाद, एक्ट्रेस ने भी शेयर कर दी मालदीव वेकेशन की तस्वीर

तसलीमा ने उठाए सुष्मिता-ललित मोदी के रिश्ते पर सवाल
मगर इसके बाद तसलीमा ने जो लिखा है उसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होगी. वह लिखती हैं, ' लेकिन अब सुष्मिता एक बेहद खराब दिखने वाले शख्स के साथ वक्त बिता रही हैं. क्या ऐसा इसलिए है कि वह आदमी बहुत अमीर है? तो क्या वह पैसे के लिए ये कर रही है? साथ ही तसलीमा लिखती हैं, ' हो सकता है कि वह इस शख्स के साथ प्यार में हो, मगर मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं कि वह प्यार में है. जो लोग पैसे की वजह से प्यार में हो जाते हैं, उनके लिए मेरे मन में इज्जत बहुत जल्द कम हो जाती है.'

क्या है सुष्मिता सेन औऱ ललित मोदी के रिलेशनशिप का यह मामला
अगर आप बीते दिनों की सुर्खियों से अनजान हैं तो बता दें कि हाल ही में सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया है. सुर्खियां तो ये भी थीं कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन जल्द ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही दोनों ने साफ कर दिया कि वह एक-दूसरे के साथ हैं, लेकिन शादी जैसा फिलहाल कुछ नहीं है. इसके बाद जब फैंस और ट्रोल्स दोनों के कमेंट्स आने लगे तो सुष्मिता सेन ने फिर एक बार शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "मैं अपनी लाइफ में खुश हूं. न ही शादी हुई और न ही सगाई. मैं बेशुमार प्यार में घिरी हुई हूं."

ये भी पढ़ें - Sushmita Sen-Lalit Modi के पुराने प्यार भरे ट्वीट्स वायरल, 9 साल पहले बोले थे- मेरे SMS का जवाब दो!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement