Advertisement

तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल, बिहार-बंगाल-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के गवर्नर बदले

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है. उनकी जगह पर तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली की कमान सौंपी गई है.

Latest News
तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल, बिहार-बंगाल-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के गवर्नर बदले

Taranjit Singh Sandhu, VK Saxena and Jishnu Dev Verma
 

Add DNA as a Preferred Source

केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदल दिए हैं. तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है. वह मौजूदा एलजी विनय सक्सेना की जगह लेंगे. संधू भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत राजनयिक हैं. वह अमेरिका में भारत के एंबेसडर रह चुके हैं. वहीं, सक्सेना को लद्दाख का नया एलजी बनाया गया है. राष्ट्रपति ने इन नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है.

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की सियासत में उस समय भूचाल आ गया जब गुरुवार राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने संदेश में लिखा, 'मैंने राजभवन में पर्याप्त समय गुजार लिया है.' उनके इस्तीफे को ममता सरकार से टकराव के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति भवन की ओर से आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर के रूप में घोषणा कर दी गई. वह इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल थे.

बिहार

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वह आरिफ मोहम्मद की जगह लेंगे. हसनैन ने भारतीय सेना में 40 साल की सेवा दी. 2013 में वह मिलिट्री सेक्रेटरी यानी सैन्य सचिव के पद से रिटायर हुए. हसनैन को उनकी रणनीतिक समझ और कश्मीर में शांति स्थापना के प्रयासों के लिए कई वीरता पदकों से सम्मानित किया जा चुका है.

महाराष्ट्र

तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र में भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद से गवर्नर पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हुई थी. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र का भी राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.

तमिलनाडु-हिमाचल प्रदेश और नगालैंड

वहीं, केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नगालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement