Advertisement

Swati Maliwal Case में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए बयान, आतिशी ने लगाए बीजेपी से मिली-भगत का आरोप 

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला अब दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान हॉट टॉपिक बन गया है. दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है. 

Latest News
Swati Maliwal Case में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए बयान, आतिशी ने लगाए बीजेपी से मिली-भगत का आरोप 

स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने दर्ज किए बयान

Add DNA as a Preferred Source

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ मारपीट मामले में राजनीति तेज हो गई है. दिल्ली पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. दूसरी ओर इस घटना के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आप के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस पार्टी और अरविंद केजरीवाल की मानसिकता देश के सामने आ चुकी है. 

आरोपी विभव को लोकेशन खंगाल रही है दिल्ली पुलिस 
स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए हैं. जिन लोगों के सामने कथित तौर पर राज्यसभा सांसद के साथ मारपीट हुई है उनके बयान पुलिस ने रिकॉर्ड किया है.आरोपी विभव पर एक्शन लेने से पहले पुलिस उसके खिलाफ सारे सबूत इकठ्ठा कर रही है. पुलिस लगातार आरोपी विभव की लोकेशन पर भी नज़र रख रही है.


यह भी पढ़ें: किर्गिस्तान में पाकिस्तान के 4 छात्रों की बेरहमी से हत्या, पाकिस्तानी छात्राओं ने रो-रोकर सुनाई आपबीती 


AAP का आरोप, 'बीजेपी के संपर्क में हैं स्वाति मालीवाल'
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वाति मालीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आतिशी ने कहा कि पिछले कुछ महीने से स्वाति बीजेपी के संपर्क में हैं. हमारे पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं. लोकसभा चुनाव के माहौल में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच इस मुद्दे को लेकर जुबानी रस्साकशी बढ़ गई है. 


यह भी पढ़ें: आज पांचवे फेज का चुनाव प्रचार खत्म, राहुल, राजनाथ और स्मृति समेत दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement