Advertisement

SC का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, चलने लगा अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी का ऐड, कोर्ट ने NIC से मांगी मदद

हैकर्स ने सभी पुराने वीडियो को प्राइवेट कर दिया है. आपको बताते चलें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में रेप और हत्या के कास को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उसे भी लाइव किया गया था. हैकर्स ने उस वीडियो को भी प्राइवेट कर दिया है.

Latest News
SC का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, चलने लगा अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी का ऐड, कोर्ट ने NIC से मांगी मदद

SC

Add DNA as a Preferred Source

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का अपना एक यूट्यूब चैनल है. इस चैनल में कोर्ट में की जा रही सुनवाई को लाइव दिखाया जाता है. ताजा अपडेट ये है कि एससी (SC) का ये चैनल हैक हो चुका है. इस चैनल पर फिलहाल अमेरिकी कंपनी रिपल लैब्स की क्रिप्टोकरेंसी XRP के ऐड चलाए जा रहे हैं. आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल का उपयोग सार्वजनिक हित से संबंधित केसेज की सुनवाई के दौरान उन्हें लाइव दिखाने के लिए करता है.

स्क्रीन पर चल रहा है क्रिप्टोकरेंसी का ऐड
हैकर्स ने सभी पुराने वीडियो को प्राइवेट कर दिया है. आपको बताते चलें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में रेप और हत्या के केस को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उसे भी लाइव किया गया था. हैकर्स ने उस वीडियो को भी प्राइवेट कर दिया है. इस वक्त चैनल पर एक ही वीडियो चल रहा है, वो क्रिप्टोकरेंसी का वीडियो है. उस वीडियो में लिखा गया है कि 'ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल की ओर से SEC के $2 बिलियन के जुर्माने को लेकर प्रतिक्रिया दी गई! XRP मूल्य की भविष्यवाणी.'

मांगी गई एनआईसी से मदद
सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत एक बड़े ऑफिशियल ने इसको लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि हम पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं कि असल में हुआ क्या था. मगर जहां तक समझ पा रहे हैं कि वेबसाइट को हैक कर लिया गया है, और उसके कॉन्टेंट के साथ छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने आगे बताया कि इस मामले को लेकर शुक्रवार की सुबह सबको मालूम पड़ा. सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम इसे सही करने के लिए लगातार प्रयासरत है, इसका हल ढूंढने के लिए एनआईसी (National Informatics Centre) से सहायता ली जा रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement