Advertisement

'ऐसे क्रिमिनल के मन में पैदा करें मौत का खौफ तभी...', महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि राजधानी दिल्ली में ट्रैवल करते या घूमते समय महिलाएं सुरक्षित महसूस करें, चाहें वह मेट्रो में हो या फिर रात में 10 बजे सड़क पर सफर कर रही हों.

Latest News
'ऐसे क्रिमिनल के मन में पैदा करें मौत का खौफ तभी...', महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा

कोर्ट ने पुलिस से कहा कि वे सबसे पहले उन कॉलेजों पर फोकस करें जहां 'गुंडे' लड़कियों को परेशान करते रहते हैं.

Add DNA as a Preferred Source

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सोमवार (अक्तूबर, 05, 2026) को पुलिस को जमकर फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'जब तक आप क्रिमिनल्स के मन में डर नहीं पैदा करते कि अगर हमने ऐसा क्राइम किया तो हम मर जाएंगे, तब तक आप ऐसे क्राइम (सेक्सुअल क्राइम) को रोक नहीं पाएंगे.' जस्टिस पारदीवाला की अगुवाई वाली बेंच दिल्ली-NCR में हाल ही में हुई रेप की घटनाओं से जुड़े एक 'सुओ मोटो' केस की सुनवाई कर रही थी.

बेंच ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से कहा, 'हमें यह पक्का करना चाहिए कि NCT दिल्ली में हर महिला सुरक्षित महसूस करे, चाहे वह रात 10 बजे पैदल चल रही हो या मेट्रो या सड़क से ट्रैवल कर रही हो.'  कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि मौजूदा सिस्टम में कोई भी कमी ऐसे हालात नहीं बनाने चाहिए, जिनसे क्राइम को बढ़ावा मिले. कोर्ट ने कहा, 'अगर कोई कमी है, तो उससे क्राइम होने में मदद नहीं मिलनी चाहिए.'

'अपराध रोकने पर ध्यान दें अधिकारी' 

सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पक्का करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारियों को सिर्फ अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराधों को रोकने पर ध्यान देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'ऐसा लगता है कि शहर में खासकर कुछ कमजोर इलाकों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि नेशनल कैपिटल में ट्रैवल करते या घूमते समय महिलाएं सुरक्षित महसूस करें. 

'बिना किसी परवाह के बरतें सख्ती'

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि जरूरत पड़ने पर बिना किसी बात की परवार किये बिन सख्ती बरतें, बहुत सख्ती बरतें. ऐसे लोग होंगे जो आर्टिकल 21 की बात करेंगे, लेकिन अथॉरिटीज ऐसे ग्रुप्स के प्रति बेपरवाह हो सकती हैं और रेप करने वाले खतरनाक क्रिमिनल्स पर नकेल कसने में बहुत सख्ती बरत सकती हैं. कोर्ट ने उन ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स का जिक्र किया जो क्रिमिनल्स के साथ बुरे बर्ताव के खिलाफ आवाज उठाते हैं.

कोर्ट दिल्ली पुलिस को निर्भया केस की दिलाई याद

कोर्ट ने पुलिस से कहा कि वे सबसे पहले उन कॉलेजों पर फोकस करें जहां 'गुंडे' लड़कियों को परेशान करते रहते हैं. इसके बाद, दिल्ली भर में हजारों गैर-कानूनी खाने की जगहों पर फोकस करना चाहिए जहां असामाजिक तत्व इकट्ठा होते हैं और शराब पीते हैं. साउथ दिल्ली के एक पार्क में हुए गैंग रेप केस का ज़िक्र करते हुए, जो एक गर्ल्स कॉलेज से मुश्किल से 2km दूर है, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि उसे क्या पहले से कोई एक्शन लेना चाहिए था?

 

कोर्ट ने कहा, 'हम आपसे कहना चाहते हैं कि सभी बातों पर ध्यान देना शुरू करें. ऐसा नहीं होना चाहिए कि अगले चार हफ्तों में ऐसी और घटनाएं हों. जस्टिस पारदीवाला ने 2012 के निर्भया केस को याद किया और पुलिस को याद दिलाया कि उस केस के दोषियों ने भी यह वहशी जुर्म करने से पहले खाया और शराब पी थी. 

'मिलकर काम करें तो ला सकते हैं बदलाव'

जस्टिस जेबी पारदीवाला की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा, 'ऐसा कहा गया है कि लोगों ने आपको इस बुरे मामले में भी इन लोगों (क्रिमिनल्स) के बारे में चेतावनी दी थी.' जस्टिस पारदीवाला ने कहा, 'आप ऐसे क्राइम कैसे रोकते हैं? हम यह पक्का करना चाहते हैं कि ऐसे क्राइम रुकें. अगर हम मिलकर काम करें तो हम बदलाव ला सकते हैं. कोर्ट ने पुलिस से नेशनल कैपिटल में इस मामले से निपटने के लिए एक वॉर रूम बनाने के बारे में जानकारी मांगी. एक ऑब्ज़र्वेशन में सेक्सुअल ऑफेंडर्स के नेशनल डेटाबेस से सस्पेक्ट्स को ट्रैक करने की सलाह दी गई. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप, स्वरूप नगर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के अलावा चलती स्लीपर बस में एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले का संज्ञान लिया था. स्लीपर बस ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच 47 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती रही, लेकिन कानून लागू करने वाली एजेंसियां उसे रोकने में विफल रहीं.

Advertisement
Advertisement

Advertisement