Advertisement

Dog attack viral video: स्कूल से आ रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, सड़क पर नोच नोच खाया, वीडियो

तमिलनाडु में एक स्कूली छात्रा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Dog attack viral video: स्कूल से आ रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला, सड़क पर नोच नोच खाया, वीडियो

Street dog attack 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तमिलनाडु के होसूर में रविवार को स्कूल जा रही एक लड़की पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया. जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में देखा गया कि स्कूल जा रही एक लड़की को पहले तीन कुत्तो ने घेर लिया फिर उसपर बुरी तरह से टूट पड़ा. इस बीच एक राहगीर ने लड़की को बचाया और उसे अस्पताल ले गए. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लड़की प्रतिदिन की तरह अपने स्कूल जा रही थी. वह अपने घर से थोड़ी दूर ही थी कि तीन कुत्तों ने उसे घेर लिया. जिसके बाद उसको नोंचने लगे और लड़की तेज-तेज चिल्लाने लगी. वीडियो में देखा गया कि लड़की के आसपास कोई मौजूद नहीं था. कुत्तें उसे सड़क पर उसे घसीट रहे थे और वह चिल्लाती रही.

ये भी पढ़ें: 1,000 रुपये महीना बचाकर बने करोड़पति, ये रहा एक दम सिंपल फॉर्मूला 

ऐसे बची लड़की की जान 

वीडियो में देखा गया कि लड़की आवारा कुत्तों से बचने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन कुत्तें उसे छोड़ नहीं रहे हैं. इस बीच सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति ने दौड़कर लड़की की जान बचाई. लड़की को तुंरत अस्पताल के जाया गया. सोशल मीडिया पर सामने CCTV वीडियो को देखकर लोग गुस्से में हैं. लोगों ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या का समाधान करें. 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement