Advertisement

MP के ग्वालियर में आवारा कुत्तों का कहर, 7 साल के मासूम की नोंच डाली आंखें, 18 जगहों पर काटा, लगे 107 टांके

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक सात साल के बच्चे को कुत्तों के एक झुंड ने लहुलुहान कर दिया. इस मासूम को कुत्तों ने करीब 18 जगह काटा और उसे 107 टांके आए. डॉक्टरों का कहना कि उन्होंने यहां ये अब तक का सबसे भयानक केस देखा है.

Latest News
MP के ग्वालियर में आवारा कुत्तों का कहर, 7 साल के मासूम की नोंच डाली आंखें, 18 जगहों पर काटा, लगे 107 टांके
Add DNA as a Preferred Source

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आवारा कुत्तों का ऐसा कहर देखने को मिला कि सुनकर ही रूह कांप जाए. यहां एक सात साल के बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड ने पकड़ लिया और उसे सिर से लेकर पैर तक करीब 18 जगहों पर काटा. यही नहीं बेचारे मासूम बच्चे की आंखें तक नोंच डालीं. वहीं बताया जा रहा है कि बच्चे के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर करीब 107 टांके आए हैं. कुत्तों के झुंड ने बच्चे की हालत ऐसी कर दी है कि देखते ही रूह कांप जाए. 

कैसे और कहां घटी ये घटना
पीड़ित बच्चे का नाम रविकांत है. वह 7 साल का है और पन्ना का रहने वाला है. रविकांत ग्वालियर के गोविंदपुरी स्थित शारदा बाल आश्रम में रहकर पढ़ाई करता है. जिस वक्त ये घटना घटी तब बच्चा अपने आश्रम के परिसर में ही खेल रहा था. तभी उसे चार से पांच कुत्तों ने घेर लिया. कुत्तों के झुंड को देखकर बच्चे ने भागने की कोशिश लेकिन कुत्तों ने उसे अपने घेरे में ले लिया था. इसके बाद उस पर हमला शुरू किया. कुत्तों ने उसे सिर से लेकर पैर तक काटा. आंखें नोच डालीं. डॉक्टरों का कहना है कि डॉग बाइट का ये अब तक का सबसे भयानक मामला है. 


यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh News: अपनी छोटी बहन को झुला रहा था झूला, फंदा कसने से भाई की मौत, छिन गया मां का सहारा


 

आईसीयू में भर्ती बच्चा
बच्चे को कुत्तों ने काटकर जब पूरा लहूलुहान कर दिया तब आश्रम के कर्मचारी उसे बचाने पहुंचे. आश्रम प्रबंधन बच्चे को जेएएच स्थित सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में ले गए. बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया. मासूम का करीब 2 घंटे ऑपरेशन चला. रविकांत को कुत्तों ने करीब 18 जगह काटा और उसे 107 टांके आए. बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह आईसीयू में भर्ती है. शहर में 8 दिन में कुत्तों ने 477 लोगों को काटा है. डॉक्टर का कहना है कि ये अब तक की सबसे भयानक घटना है.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement