Advertisement

Train stoning: प्रयागराज से दिल्ली जा रही ट्रेन पर Aligarh में पथराव, बाल-बाल बची महिला यात्री, देखें तस्वीरें

Train stoning: प्रयागराज से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर अलीगढ़ के पास पथराव की घटना सामने आई है. फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल पाया है पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Latest News
Train stoning: प्रयागराज से दिल्ली जा रही ट्रेन पर Aligarh में पथराव, बाल-बाल बची महिला यात्री, देखें तस्वीरें

Aligarh train

Add DNA as a Preferred Source

Train stoning: प्रयागराज से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है. ये हादसा अलीगढ़ के आस-पास हुआ है. इस घटना की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रेन के शीशे पर किसी ने पत्थर से हमाल किया जिससे की कांच पूरी तरह से टूट गया. खबर है कि इस घटना में एक महिला यात्री बाल-बाल बची.

चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला

घटना मंगलवार दोपहर की है. अलीगढ़ जीआरपी को शिकायत मिली की कानपुर रेलवे स्टेशन से छूटने के बाद किसी ने चलती हुई ट्रेन पर पत्थर से हमला किया. अलीगढ़ स्टेशन पर रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने जाकर चेक किया तो पाया कि ट्रेन की वोगी G2 की बर्थ नंबर 39 की विंडो का शीशा टूटा हुआ है.  बर्थ नंबर 39 पर बैठी हुई महिला यात्री ने बताया कि वह सकरी से नई दिल्ली यात्रा कर रही है.  

Train stoning

रविवार को वंदे भारत ट्रेन पर हुआ था पथराव
इस घटना में गनीमत ये रही कि यात्री को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है.  रेलवे पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. ऐसा पहली बार नहीं है जब अलीगढ़ के आस-पास ट्रेन में पथराव की खबरें सामने आई हो. इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आते रहे है. वहीं रविवार को गोरखपुर से प्रयागराज जा रही  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी. इस घटना में तो एक 10 साल की बच्ची भी घायल हुई थी. इस बच्ची को कुछ कांच के टुकड़े लग गए थे.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,  इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement