Advertisement

हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव, Kamayani Express में बम की धमकी, यात्रियों में फैली दहशत

Bomb Threat on Train: शनिवार को रेलवे में उस समय हड़कंप मच गया जो एक एक्सप्रेस में बम होने की धमकी मिली, जबकि दूसरी ट्रेन पर पथराव किया गया.

Latest News
हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव, Kamayani Express में बम की धमकी, यात्रियों में फैली दहशत

bomb threat in kamayani express

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से उत्तर प्रदेश के बलिया के बीच चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस (Kamayani Express) ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उसके एक कोच में बम होने की धमकी मिली.ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर रोककर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला. उसके बाद लोगों के जान में जान आई. वहीं, दूसरी घटना शनिवार देर शाम नागपुर से सामने आई. यहां हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पथराव किया गया.

जीआरपी थाना प्रभारी ने एसपी ठक्कर ने बताया कि जलगांव कंट्रोल रूम को शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे कामायनी एक्सप्रेस 11072 में बम की सूचना मिली थी. फोन करने वाले ने बताया कि ट्रेन के कोच एस-4, एस-5 या बी-4 ,बी-5 में बम रखा है. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी एसपी सिटी और रेलवे अधिकारियों को दी. अधिकारियों ने तुरंत लोको पायलट से बात करते हुए ट्रेन को अगले स्टेशन पर रोकने का आदेश दिया.

ट्रेन में बम की जगह पटाखे मिले
ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर रोक दिया गया. तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), सिविल पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीमें संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रेन के प्रत्येक डिब्बे की बारीकी से जांच में जुट गईं. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए गए. काफी देर की तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला और ट्रेन को रवाना कर दिया गया. जब गहनता से जांच की गई तो जीआरपी को पटाखे मिले थे, जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली थी

कामठी रेलवे स्टेशन कुछ दूर हुआ पथराव
वहीं, हावड़ा एक्सप्रेस (12833) पर कामठी रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पथराव हुआ. कामठी रेलवे स्टेशन शाम 6.30 बजे निकली ही थी कि कुछ दूर कन्हान सैन्य छावनी क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेन के शीशे टूट गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement