Advertisement

कश्मीर में आतंकियों के पास मिली Steyer AUG राइफल, सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान

Steyer AUG Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना को आतंकियों के पास से स्टेयर एयूजी असॉल्ट राइफल मिला है. सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चिंता की वजह है.

Latest News
कश्मीर में आतंकियों के पास मिली Steyer AUG राइफल, सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों (Indian Army) और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. आतंकियों के पास से सेना ने ऑस्ट्रिया में बनने वाली बेहद आधुनिक और खतरवाक स्टेयर एयूजी असॉल्ट राइफल्स बरामद की हैं. आतंकियों के पास से यह रायफल मिलने के बाद से सुरक्षा बल चिंतित है. इसके अलावा, मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्तानी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है. 

क्यों खतरनाक है स्टेयर एयूजी राइफल  
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे. भारतीय सेना ने आतंकियों के पास से हथियार, गोला, बारूद, पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ स्टेयर एयूजी राइफल भी बरामद किया है. यह एक मॉड्यूलर हथियार प्रणाली के रूप में डिजाइन राइफल है. यह असॉल्ट राइफल के साथ ही कार्बाइन, सबमशीनगन और ओपन बोल्ट लाइट मशीनगन के तौर पर काम करती है. 


यह भी पढ़ें: Jammu में आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, सेना ने बनाई ये खास रणनीति  


पाकिस्तान से मिल रहा आतंकियों को पैसा 
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जैसे इनपुट मिले हैं उससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान की आईएसआई को नार्को व्यापार के जरिए काफी पैसा मिलता है. इस पैसे का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए हथियार खरीदने के लिए किया जाता है. आतंकियों के पास से अमेरिका में बनी एम-4 कार्बाइन राइफल्स भी मिली हैं. 


यह भी पढ़ें: UP में BJP-RSS की बैठक रद्द, CM और डिप्टी सीएम को होना था शामिल, जानिए कब होगी मुलाकात


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement