भारत
SSC Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी करनेवालों के लिए खुशखबरी है कि इस साल के अंत तक एसएससी के जरिए 42,000 लोगों को नौकरी दी जाएगी.
डीएनए हिंदी: पीएम मोदी (PM Modi) ने पिछले दिनों विभिन्न सरकारी विभागों में 10 लाख पदों पर भर्तियों का ऐलान किया था. एक ओर अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है और ऐसे वक्त में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी का ऐलान किया गया है. इसी कड़ी में SSC ने घोषणा की है कि इस साल के अंत तक 42 हजार सरकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है.
PIB ने की सूचना की पुष्टि
कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) जल्द ही 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेगा. ये पत्र अगले कुछ महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा जारी किए जाएंगे. प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के एक ट्वीट ने इस बात की पुष्टि की है. PIB ने ट्वीट में कहा है कि दिसंबर 2022 से पहले 42,000 नियुक्तियां पूरी की जाएंगी. SSC ने अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए 67,768 रिक्तियों को तुरंत भरने की योजना तैयार की है.
More employment opportunities in Government of India as #SSC to soon complete process for issuance of appointment letters for 15,247 posts; letters to be issued by different departments in the next couple of months.
— PIB India (@PIB_India) June 19, 2022
1/n
इस ट्वीट के बाद सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ेगा और उनके लिए बेहतर खबर है. इन सभी रिक्तियों को साल के अंत से पहले भरने की योजना है और इस लिहाज से भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Govt. Job के लिए हथेली की इन निशानियों पर दें ध्यान, रंग लाएगी मेहनत और किस्मत भी देगी साथ
Agnipath Protest के बीच सरकार ने दी खुशखबरी
हालांकि, SSC ने इतने बड़े पैमाने पर भर्तियों के लिए घोषणा ऐसे समय में की है जब देश में 'अग्निपथ' (Agnipath) योजना को लेकर हिंसक विरोध हो रहा है. घोषणा के अनुसार, SSC 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया करेगा. आने वाले महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रक्रिया जारी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Government Job: IBPS RRB में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं और विपक्षी दल भी सरकारी नौकरियां खत्म करने को लेकर सरकार पर हमलावर है. ऐसे वक्त में बड़ी संख्या में की जा रही नियुक्तियों का ऐलान बहुत महत्वपूर्ण है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.