Advertisement

हैदराबाद में तेज रफ्तार BMW ने दूसरी कार को मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल

Hyderabad News in Hindi: बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सामने वाली कार में जाकर भिड़ गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

हैदराबाद में तेज रफ्तार BMW ने दूसरी कार को मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल

Hyderabad BMW Collision News Hindi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हैदराबाद में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी. हैदराबाद के एलबी नगर में हुई इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतक व्यक्ति का नाम महेश बताया जा रहा है. इस दुर्घटना में घायल हुए तीनों व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है. जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है. 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के एलबी नगर में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार की बीएमडब्ल्यू ने वैगनआर कार पर टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल व्यक्तियों को उस्मानिया अस्पताल पहुंचने में मदद की. दुर्घटना में शामिल बीएमडब्ल्यू की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू चालक नंदन बहुत तेज गति से कार चला रहा था. 

यह भी पढ़ें: भगवा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, जानिए कब और कहां चलेगी

बीएमडब्ल्यू वाले का कोई नुकसान नहीं

इस भीषण दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू चलाने वाले चालक और उसमे बैठे लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई. लग्जरी कार होने की वजह से गाड़ी का एयरबैग तुरंत खुल गया और उसमे बैठे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. इस पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement