Advertisement

अब माता के दरबार जाना हुआ आसान, बिहार से सीधी स्पेशल ट्रेन शुरू

बिहार से जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. ये ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. रेलवे ने इस ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. अब आप बुकिंग भी कर सकते हैं.

Latest News
अब माता के दरबार जाना हुआ आसान, बिहार से सीधी स्पेशल ट्रेन शुरू

train from Bihar to Mata Vaishno Devi

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप बिहार के छपरा से माता वैष्णो देवी या जम्मू की यात्रा का मन बना रहे हैं लेकिन ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण निराश हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन छपरा से शहीद कप्तान तुषार महाजन टर्मिनल (उधमपुर) के बीच चलेगी और मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. 

ट्रेन की संख्या और संचालन तिथियां 

यह विशेष गाड़ी ट्रेन संख्या 05193/05194 के रूप में चलाई जाएगी. 

  • 05193 छपरा-उधमपुर ट्रेन 21 और 28 जुलाई 2025 को सोमवार को छपरा से प्रस्थान करेगी. 

  • 05194 उधमपुर-छपरा ट्रेन 23 और 30 जुलाई 2025 को बुधवार को वापसी में चलेगी. 

 

छपरा से उधमपुर के लिए जाने का रूट और समय 

ट्रेन संख्या 05193 छपरा से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों जैसे छपरा कचहरी, मशरख, थावे, गोरखपुर, लक्सर, सहारनपुर, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी होते हुए रात 11:05 बजे उधमपुर पहुंचेगी. यात्रा के दौरान ट्रेन कुल 30+ स्टेशनों पर रुकेगी. 

उधमपुर से छपरा वापसी का शेड्यूल 

ट्रेन संख्या 05194 उधमपुर से 23 और 30 जुलाई को रात 12:10 बजे रवाना होगी और जम्मू तवी, जलंधर, अम्बाला, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर जैसे स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 8:00 बजे छपरा पहुंचेगी. 

यात्रा करने वालों के लिए बेहतरीन अवसर 

इस ट्रेन की शुरुआत उन यात्रियों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है जो वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा या जम्मू-कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन सीट की अनुपलब्धता से परेशान हैं. अब वे आरामदायक सफर के साथ सीधे छपरा से जम्मू की ओर यात्रा कर सकते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement