भारत
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों के नाम चेक करेंगे. सूची में उन मतादाताओं का नाम रहेगा, जो कुछ शर्तों को फॉलो करेंगे.
बिहार के बाद अब पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) होने जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर का अभियान शुरू किया जा रहा है.. उन्होंने कहा कि SIR के बाद बिहार मतदाता सूची सबसे शुद्ध हो गई है. विकास के लिए यह सुधार पूरे देश में जरूरी है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐलान किया कि चुनाव आयोग के दूसरे चरण में 12 राज्यों में SIR कराया जाएगा. ऐसे में उन राज्यों की मतदाता सूची आज रात से फ्रीज कर दी जाएगी. इनमें राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप भी शामिल है.
चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों के नाम चेक करेगा. सूची में उन मतादाताओं का नाम रहेगा, जो भारत का नागरिक हैं. 18 साल की उम्र हो और उस विधानसभा का निवासी होना चाहिए.
फेज-1 SIR को माना गया शुद्ध
उन्होंने कहा कि बिहार में SIR पर जीरो अपील आने पर आयोग ने मतदाता सूची को शुद्ध माना है. एसआईआर का फेज-1 समाप्त हुआ, जिसकी सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि बिहार के सभी 7.5 करोड़ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान जीरो अपील आई, जिसका मतलब है कि बिहार मतदाता सूची बेहद उचित मानी जाएगी. अब फेज 2 की तैयारी चल रही है.
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav: मुकेश सहनी से मिलकर तेज प्रताप यादव ने बदला चुनावी खेल, NDA की बढ़ेगी मुश्किलें
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है कि किसी भी मतदाता केंद्र में 1200 से अधिक मतदाता न हों, जिससे भीड़ न हो.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से