भारत
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का फिटनेस का ध्यान रखते थे. वह रियल स्टेट कारोबारी होने के साथ ही डॉग लवर थे. इसी लिए उन्होंने जीव आश्रय फाउंडेशन भी खोला था.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. उनकी अचानक से मौत की खबर से सभी हैरान हैं. उन्हें आज सुबह ही करीब सवा छह बजे स्वास्थ्य बिगड़ने पर आनन फानन में लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अभी तक मौत की वजह पता नहीं लग पाई. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता लग सकेगा.
जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव की बुधवार सुबह अचानक से तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सुबह करीब सवा छह बजे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं उनकी पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव यादव भी उनके साथ नहीं थी. उनके परिवार ने बताया कि प्रतीक सो रहे थे. उठते ही अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चल सकता है. साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं.
समाजवादी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की दो शादी हुई थी. उनकी पहली पत्नी मालती यादव के बेटे अखिलेश यादव हैं, जबकि दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव हैं. प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे. उन्होंने ब्रिटेन से पढ़ाई लिखाई कर रियल स्टेट का बिजनेस शुरू किया था. इसके साथ ही प्रतीक फिटनेस का सबसे ज्याद ध्यान रखते थे. उनकी अपनी कई जिम होने के साथ ही वे जिम ट्रेनर भी रह चुके हैं.
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव यादव कुछ साल पहले ही समाजवादी पार्टी से अलग हो गई थी. उन्होंने सपा को छोड़कर भाजपा ज्वाइंन कर ली थी. इसके बाद से वे भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं. वहीं बताया जा रहा है कि पति प्रतीक यादव को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान भी अपर्णा यादव यादव वहां नहीं थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से