Advertisement

Sonia Gandhi ने ईडी से मांगा तीन हफ्ते का समय, फिर पॉजिटिव आई कोविड रिपोर्ट

Sonia Gandhi को कोरोना संक्रमित हैं और उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है.

Sonia Gandhi ने ईडी से मांगा तीन हफ्ते का समय, फिर पॉजिटिव आई कोविड रिपोर्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Covid-19 Positive) को नेशनल हेराल्ड (National Herald) केस में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बना रखा है और उन्हें इस केस में नोटिस भेजकर पेश होने के आदेश दिया गया है लेकिन सोनिया गांधी पेशी से पहले ही कोविड से संक्रमित हो गई है. वहीं उनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने पेशी के लिए ईडी से करीब तीन हफ्ते का समय मांगा है. 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Sonia Gandhi अब भी कोरोना से संक्रमित हैं. उनकी कोविड रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है. ऐसे में एक बार फिर से तय समय के बाद उनका कोविड टेस्ट कराया जाएगा लेकिन तब तक के लिए डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. बीमारी के चलते सोनिया गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ को लेकर प्रवर्तन निदेशालय से 3 सप्ताह का समय मांगा है. 

तीन हफ्ते का मांगा समय 

ANI के अनुसार कोविड रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आने पर डॉक्टर्स ने सोनिया गांधी को आराम करने की सलाह दी है. नेशनल हेराल्ड में उनसे पूछताछ के लिए मिले प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस पर सोनिया गांधी ने 3 सप्ताह का समय मांगा है. हालांकि ईडी ने अब तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है. वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 13 जून को ईडी के समक्ष पेश होंगे.

JP Nadda ने दिया नया नारा, 'कांग्रेस मुक्त नारा पुराना अब तो देश से कांग्रेस लुप्त हो रही है'

जरूर पेश होंगी सोनिया

वहीं नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगे क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "हम नियमों का पालन करते हैं. अगर हमारे अध्यक्ष को तलब किया गया है तो निश्चित तौर पर वे पेश होंगी. हमें कोई डर और घबराहट नहीं है, साथ ही हम बीजेपी की तरह नहीं है. हमें याद है जब अमित शाह 2002 से 2013 के दौरान भागते फिर रहे थे."

ED के सामने Rahul Gandhi की पेशी पर कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

गौरतलब है कि कांग्रेस 13 जून को दिल्ली में  शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. इस दिन ही राहुल गांधी ईडी के नोटिस के जवाब में ईडी दफ्तर में पेश होंगे. ऐसे में कांग्रेस ने इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में इस्तेमाल करने की प्लानिंग की है. इसको लेकर सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कई बड़े नेताओं को दिल्ली में ही रहने का आदेश दिया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement