Advertisement

सोनम के भाई ने पकड़े राजा की मां के पैर, गले लगकर रोया, बोला - 'बहन को फांसी दिलवाऊंगा'

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में में सोनम ने हत्याकांड मामले शामिल होने की बात कुबूल कर ली है. इसी बीच सोनम का भाई राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और राजा की मां के पैर करड़ लिए. इसके साथ ही वो राजा की मं से लिपटकर खूब रोया.

Latest News
सोनम के भाई ने पकड़े राजा की मां के पैर, गले लगकर रोया, बोला - 'बहन को फांसी दिलवाऊंगा'
Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले राजा रघुवंशी की कुछ दिनों पहले शादी हुई. घरवाले धूमधाम से बहू लाए, लेकिन कौन जानता था कि बहू उनके बेटे का काल बनकर आई है. सोनम जैसी कलयुगी बहू ने हर उस मां के भीतर खौफ पैदा कर दिया जो अपने बेटे की शादी के सपने देखती है. हंसी-खुशी शादी के बाद मां ने बहू-बेटे को हनीमून के लिए विदा किया, लेकिन उस मां को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि बेटा अब कभी वापिस नहीं आएगा. राजा रघुवंशी हत्याकांड कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है. मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच में दिन-रात एक कर दिया. आखिरकार, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. मामले में पुलिस ने सबी को गिरफ्तार कर लिया और आज बुधवार को सोनम ने भी ये बात कुबूल कर ली की वह इस वारदात में शामिल थी. इसी बीच सोनम का भाई राजा के घर पहुंच, जहां वो राजा की मां से लिपटकर रोने लगा.

सोनम का भाई पहुंचा राजा के घर 

राजा रघुवंशी हत्याकांड से सारे पर्दे उठ चुके हैं. बुधवार को सोनम ने भी अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. इसी बीच सोनम का भाई गोविंद राजा रघुवंशी के घर पहुंचा. वहां पहुंचते ही उसने राजा की मां के पैर पकड़ लिए और लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा. राजा की मां भी अपने होश संभाल नहीं पा रही हैं. सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि राज कुशवाह का मेरी बहन से कोई अफेयर नहीं था. मेरी बहन राज को राखी बांधती थी. मेरे यहां तीन साल से राज नौकरी करता था. राजा की हत्या क्यों और कैसे हुई, इस बात की जानकारी नहीं है. लेकिन, अगर मेरी बहन इसमें शामिल है, तो उसे फांसी की सजा मिले.

ये भी पढ़ें-'हां, मैं हत्या की साजिश में शामिल थी', SIT पूछताछ में टूटा सोनम के झूठ का पुल, रोते -रोते कुबूला सारा सच

गुनहगार को होगी फांसी

गोविंद ने राजा की मां से कहा कि मैं हर पल आपके साथ हूं. अगर मेरी बहन गुनहगार है तो मैं सोनम के खिलाफ खुद केस लडूंगा. पति की हत्या में गिरफ्तार सोनम के भाई गोविंद, राजा के घर पहुंचे तो माहौल भावुक हो गया. गोविंद राजा की मां उमा रघुवंशी से लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने उनके पैर पकड़ लिए. सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां से कहा कि इस मामले में वह उनके परिवार का पूरा साथ देंगे.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement