Advertisement

Sonam Raghuvanshi: सोनम ने अपने बीमार पिता के लिए दी नरबलि! राजा के भाई का सनसनीखेज दावा

Sonam Raghuvanshi: सचिन रघुवंशी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई राजा की बलि दी गई. वह बलि इसलिए दी गई कि सोनम अपने बीमार पिता की सेहत रह सके. उसके पिता को पहले दो बार अटैक आ चुका था, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Sonam Raghuvanshi: सोनम ने अपने बीमार पिता के लिए दी नरबलि! राजा के भाई का सनसनीखेज दावा

Raja Raghuvanshi Murder Case

Add DNA as a Preferred Source

राजा मर्डर केस में नए नए अपडेट सामने आ रहे हैं, अब मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने दावा किया है कि यह हत्या कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक नरबलि थी. जिसे राजा की पत्नी सोनम ने अपने पिता की सेहत सुधारने के लिए अंजाम दिया. सचिन ने कहा “मेरे भाई राजा की बलि दी गई है. सोनम ने अपने पिता की सेहत के लिए यह नरबलि दी है. उसके पिता को पहले दो बार अटैक आ चुका था, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं.” 

पिता की खातिर हुई राजा की हत्या 

सचिन ने जोर देते हुए पूछा कि यदि सोनम के पिता पर स्वास्थ्य संकट का इतना असर था, कि दो बार अटैक आए और वे ठीक हुए, तो क्या राजा को बलि चढ़ाना ज़रूरी था? उनका सवाल है कि क्या एक 60 वर्षीय बुज़ुर्ग की सेहत संभालने के लिए एक जवान में जान दी गई? 

  
सोनम की तस्वीर पर तंत्र-मंत्र  

सचिन ने आगे जोर देखकर कहा है कि सोनम के पिता ने अपनी बेटी की फोटो उल्टी टांग कर उसपर टोना-टोटका कर उसे सुरक्षित लौटाने की कोशिश की थी, लेकिन दामाद राजा के लिए ऐसा नहीं किया. सचिन का मानना है कि इसके पीछे तंत्र-मंत्र का गहरा कनेक्शन है, साथ ही उसने तंत्र सलाहकारों से भी जांच की मांग की है. 

  
ह‍त्या के साजिश में परिवार का हाथ 

सचिन ने सोनम के माता-पिता के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाते हुए, कहा कि “एक मां को अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग और साजिश की पूरी जानकारी होती है… सोनम की मां से गहन पूछताछ होनी चाहिए.” उनका मानना है कि केवल पत्नी ही नहीं, परिवार भी इस षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है. 

CBI जांच की मांग 

राजा रघुवंशी का शव मेघालय में मिल चुका है और स्थानीय पुलिस ने “हत्या” का मामला दर्ज कर SIT गठित की है. लेकिन परिजनों को स्थानीय जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए सचिन और परिवार CBI जांच की मांग कर रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement