Advertisement

उसकी प्लानिंग बहुत खराब थीः सोनम रघुवंशी की पोल खुलने पर बोले UP के सीनियर पुलिस अधिकारी

Raja Raghuvanshi Murder Case: पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने गिरफ्तारी से पहले पुलिस को झूठी कहानी सुनाई, पुलिस की रूटीन प्रक्रिया में ही सोनम रघुवंशी की सारी पोल खुल गई.

उसकी प्लानिंग बहुत खराब थीः सोनम रघुवंशी की पोल खुलने पर बोले UP के सीनियर पुलिस अधिकारी
Add DNA as a Preferred Source

Raja Raghuvanshi Murder Case: की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी अब मेघालय पुलिस की कस्टडी में है. सोनम रघुवंशी को 8 जून की देर रात को गाज़ीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पहले सोनम ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई कि बेहोशी की हालत में उसे गाज़ीपुर में छोड़ दिया गया. लेकिन सोनम का ये झूठ लीगल प्रोसेस का लिट्मस टेस्ट पास नहीं कर पाया और उसकी पोल खुल गई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

सोनम तक कैसे पहुंची पुलिस

UP Police के एडिशनल डीजीपी अमिताभ यश ने कहा, "सोनम ने पहले खुद को विक्टिम बताया. सोनम ने अपने परिवार को कहानी सुनाई कि आरोपियों ने उसे बेहोश कर दिया था और बेहोशी की हालत में उसे ढाबे में छोड़ गए. उसे पता था कि पुलिस आखिर में उस तक पहुंच ही जाएगी. सोमवार सुबह करीब 3 बजे उसने अपने परिवार को बताया कि वो गाज़ीपुर-वाराणसी रोड पर एक ढाबे में है. उसके परिवार ने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना दी और मध्य प्रदेश पुलिस ने यूपी पुलिस को कॉन्टैक्ट किया. इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को ढाबे पर भेजा गया, जहां से सोनम गिरफ्तार हुई. सोनम का मेडिकल चेकअप करवाया गया और फिर उसे वन-स्टॉप सेंटर भेज दिया गया." 

खराब प्लानर है सोनम- UP पुलिस अधिकारी

अमितबा यश ने कहा, 'उसकी प्लानिंग बहुत खराब थी, उसे पुलिस प्रोसीजर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उसे लग रहा था कि वो खुद को विक्टिम बताकर बच जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ.' सोनम जिस ढाबे पर मिली उस ढाबे के मालिक को भी सोनम ने झूठी कहानी सुनाई कि आरोपियों ने उसे बेहोश करके रखा था और उसे बचाने की कोशिश में ही राजा की जान चली गई.

Raja Raghuvanshi Murder Case में कब क्या हुआ-

- 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी हुई.
- 20 मई को दोनों हनीमून के लिए रवाना हुए.
- 21 मई को राजा और सोनम मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पहुंचे.
- 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर आई.
- 2 जून को मेघालय में एक खाई में राजा की बॉडी मिली. बॉडी के पास ही मर्डर वेपन मिला, इससे पुलिस ने मामले की जांच का एंगल बदला.
- 8 जून को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एक आरोपी यूपी के ललितपुर से और दो मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किए गए.
- 9 जून की अलसुबह सोनम रघुवंशी गाज़ीपुर स्थित ढाबे में पहुंची. इस ढाबे में पहुंचकर उसने अपने घरवालों से बात की. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement