Advertisement

Sonali Phogat Death Case: गोवा पुलिस का बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट मालिक और ड्रग पेडलर गिरफ्तार, पढ़ें पूरा अपडेट

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है. गोवा पुलिस ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Sonali Phogat Death Case: गोवा पुलिस का बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट मालिक और ड्रग पेडलर गिरफ्तार, पढ़ें पूरा अपडेट

Sonali Phogat Death Case

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले में अब नया अपडेट सामने आया है. गोवा पुलिस ने शनिवार को गोवा के कर्ली रेस्टोरेंट (Curlies restaurant) के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा गोवा पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को भी हिरासत में लिया है. इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें इनमें सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और  उसके सहयोगी सुखविंदर सिंह शामिल हैं. शुक्रवार को इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था.

आज होनी है कोर्ट में पेशी
अभी तक इस मामले में करीब 20-25 लोगो के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए गए हैं. इसमें Curlies रेस्टोरेंट का स्टाफ भी शामिल है. आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोवा पुलिस दोनों आरोपियों की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांग सकती है. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि जब सोनाली फोगाट ने अपनी तबियत बिगड़ने की बात कही तो सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह एक प्राइवेट गाड़ी में सोनाली को हॉस्पिटल ले कर गये थे.

कल किया गया था अंतिम संस्कार
शुक्रवार को सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया गया. उनकी बेटी यशोधरा (Yashodhara) ने मां की अर्थी को जब कंधा दिया तो ये दिल तोड़ देने वाला नजारा देखने वालों की आंख से आंसू बहने लगे. इस मौके पर परिवार के लोगों के साथ हर कोई बिलखता नजर आया. इसके बाद सोशल मीडिया पर यशोधरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मां को खोने के बाद बच्ची की आंखों में दुख साफ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Sonali Phogat के पीए और दोस्त ने सालों तक बार-बार किया रेप, धोखा देकर बनाया था अश्लील वीडियो?

यशोधरा के बगल में कोई महिला बैठी दिख रही है जो इस बच्ची को संभालने की कोशिश कर रही है. यशोधरा इस वीडियो में अपनी मां के लिए इंसाफ की मांग करती दिख रही हैं. वो कहती हैं- 'मेरी मां को न्याय मिलना चाहिए. इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. जो भी आरोपी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए'. 

ये भी पढ़ें- Sonali Phogat ने पति की मौत के बाद झेला था टॉर्चर, अकेली औरत की जिंदगी पर कही थी ये बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement