भारत
Winter Solistice: 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन है. इस दिन सिर्फ 10 घंटे 41 मिनट ही धरती पर रोशनी रहेगी.
डीएनए हिंदीः 22 दिसंबर यानी आज साल का सबसे छोटा दिन (Smallest Day) है. आज आपका दिन 10 घंटे 41 मिनट का होगा और रात 13 घंटे 19 मिनट की. हालांकि इसका समय स्थान के मुताबिक अलग हो सकता है. ये फेनोमेनन (Phenomenan) सिर्फ अर्थ (Earth) के नॉर्थेर्न हेमिस्फेयर (Northern Hemisphere) में ही होती है. साउथर्न हेमिस्फेयर (Southern Hemisphere) में बिलकुल इसके विपरीत चीज़े रहती है. बता दें कि सूर्योदय (Sunrise) से लेकर सूर्यास्त (Sunset) तक के समय को दिन कहा जाता है.
क्या है इसके पीछे की वजह
दरअसल पृथ्वी (Earth) लगातार सूर्य के चक्कर लगती है. 22 दिसंबर के दिन पृथ्वी और सूर्य की पोजीशन (Position) कुछ ऐसी रहती है की सूर्य , मकर रेखा (Tropic of Capricon) के सीध में होता है. इस दिन सूर्य की रोशनी का एंगल 23 डिग्री 26 मिनट 17 सेकेंड दक्षिण की तरफ होगी. अगले साल 21 मार्च सूर्य विषुवत रेखा पर होगा, तब दिन-रात बराबर समय के होंगे. इसे अंग्रेजी में विंटर सॉल्सटिस कहते हैं. इस वजह से नॉर्थेर्न हेमिस्फेयर के देशों तक सूर्य की रोशनी लम्बे समय तक नहीं पहुंच पाती है. यहीं कारण होता है कि नॉर्थेर्न हेमिस्फेयर के देशों में 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन होता है.
इन देशों में शुरू हो जाती है गर्मी
पृथ्वी 23.5 डिग्री पर झुकी हुई है. झुके हुए अक्ष पर पृथ्वी के घूमने से सूर्य की किरणें एक जगह अधिक और दूसरी जगह कम पड़ती हैं. विंटर सॉल्सटिस के समय दक्षिणी गोलार्द्ध (Hemisphere) में सूर्य की रोशनी ज्यादा पड़ती है. अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में आज से गर्मी की शुरुआत हो जाती है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.