Advertisement

Sivakasi Blast: फिर हुआ 'पटाखा कैपिटल' शिवाकाशी की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, जानें अब तक क्या पता चला

Sivakasi Blast: तमिलनाडु के शिवाकाशी में पटाखे बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है. यहां बनने वाले पटाखे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं. हर तरफ पटाखे बनाने का ही काम होने के कारण यहां हादसे होना आम बात है.

Latest News
Sivakasi Blast: फिर हुआ 'पटाखा कैपिटल' शिवाकाशी की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत, जानें अब तक क्या पता चला
Add DNA as a Preferred Source

Sivakasi Blast: तमिलनाडु के शिवाकाशी में एक बार फिर से एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. मंगलवार सुबह हुए इस ब्लास्ट में कम से कम 5 लोगों की मौत होने और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने का दावा किया जा रहा है. यह हादसा शिवाकाशी के बाहरी इलाके सेंगमालापट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुआ है.  जिला प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. घायलों को करीबी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत बहुत ज्यादा खराब है. इसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

भारत की 'पटाखा कैपिटल' कहलाता है शिवाकाशी
तमिलनाडु का शिवाकाशी शहर भारत की 'पटाखा कैपिटल' कहलाता है. यहां पटाखा बनाने वाली सैकड़ों फैक्ट्रियां हैं, जो देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में पटाखे एक्सपोर्ट करती हैं. शिवाकाशी में ही दीवाली पर बेहद डिमांड वाले मुर्गा छाप पटाखे की फैक्ट्री भी है. हर तरफ पटाखे बनाने का काम होने के कारण यहां बारूद बिखरा रहता है, जिससे साल में कई बार हादसे होने की खबरें आती रहती हैं. 

केमिकल मिलाते समय हुआ पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
शिवाकाशी के बाहर सेंगमालापट्टी की निजी पटाखा फैक्ट्री में धमाका (Sivakasi Firecracker Factory Blast) मंगलवार सुबह 9.30 बजे के करीब हुआ. धमाके का कारण केमिकल को मिलाते समय हुआ रिएक्शन माना जा रहा है. एक विस्फोट के बाद फैक्ट्री में रखे पटाखे और बारूद उसकी चपेट में आ गया, जिससे लगातार धमाके हो रहे हैं. धमाके के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 100 कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन उनमें से अधिकतर धमाका होते ही बाहर निकल आए. कुछ कर्मचारी बारूद की चपेट में आकर घायल हुए हैं. जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने घायल कर्मचारियों को बाहर निकाला है, जिनमें से कई की हालत गंभीर है.

कई किलोमीटर दूर से दिखा धुआं
फैक्ट्री में विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी गूंज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और उससे उठने वाला धुआं कई किलोमीटर दूर तक देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में बहुत देर बाद तक छोटे-छोटे ब्लास्ट होते रहे, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आई है. 

अप्रैल में भी हुआ था हादसा, 3 की हुई थी मौत
शिवाकाशी में 26 अप्रैल को भी एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई थी और करीब 7 लोग घायल हुए थे. इससे पहले पिछले साल मई में भी एक फैक्ट्री में भयानक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement