Advertisement

पंजाब की जेल में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों में खूनी झड़प, गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन की मौत

सि्ददू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई है. एक अन्य बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया है.

पंजाब की जेल में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों में खूनी झड़प, गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन की मौत

Sidhu Moosewala murder

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब जेल में रविवार को सिंगर सि्ददू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड के आरोपियों की कैदियों से हिंसक झड़प हो गई. इसमें गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई है. एक अन्य बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश के सिर पर धारधार हथियार से हमला किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, तरनतारन की गोइंदवाल साहिब जेल में रविवार दोपहर 3 बजे की करीब कैदी आपस में भिड़ गए. इस दौरान कई कैदियों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से गैंगस्टर मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई. ये दोनों बदमाश पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी थे.

डीएसपी (सिटी) जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई थी. जिसमें आरोपियों ने लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया था. इस गैंगवार में रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई. जबकि बठिंडा निवासी केशव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तरनतारन की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- क्या चल रहा है जमीन के नीचे? 2 साल में 400 बार कांपी गुजरात की धरती, वैज्ञानिक बता रहे 'भूकंप स्वार्म'  

गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया का खास था मनमोहन
बता दें कि तूफान और मनमोहन सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी थे. मनदीप तूफान को पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर मणि रइया के साथ गिरफ्तार किया था. जबकि केशव को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात के मुंद्रा इलाके से अरेस्ट किया था. सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. इस मामले में गैंगस्टर मनमोहन मोना ने मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी रेकी की थी. मोना को गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया का खास माना जाता है. जबकि तूफान को मूसेवाला की हत्या के लिए बैकअप शूटर के तौर पर रखा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement