Advertisement

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव जाएंगे राहुल गांधी, आज परिवार से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi in Mansa: सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद  राहुल गांधी आज उनके परिवार से मिलने पैतृक गांव मानसा पहुंचेंगे.

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव जाएंगे राहुल गांधी, आज परिवार से करेंगे मुलाकात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के करीब 10 दिन बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उनके पैतृक गांव मानसा जाएंगे. यहां वह मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे. बता दें कि मूसेवाला की पंजाब में दिन-दहाड़े 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला पर पूरे 19 राउंड फायर किए गए थे. 

क्या है कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर 12 बजे मानसा जाएगा. यहां वह मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे. राहुल गांधी मानसा में मूसेवाला के घर उनके कांग्रेस नेता होने के कारण मुलाकात करने पहुंच रहे हैं. मूसेवाला ने पंजाब में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की सदस्यता ली थी. मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. हालांकि वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से चुनाव हार गए थे. 

ये भी पढ़ेंः Kanpur Violence: हिंसा के आरोपियों पर योगी सरकार सख्त, आज जारी की जाएगी दूसरी लिस्ट

अमित शाह भी कर चुके हैं मुलाकात  
राहुल गांधी से पहले गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर चुके हैं. बता दें कि मूसेवाला के परिवार ने अमित शाह से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी. इस मुलाकात में अमित शाह ने उन्हें इंसाफ दिलाने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement