Advertisement

Video: सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले का वीडियो वायरल, देखें क्या कहा

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी.

Video: सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले का वीडियो वायरल, देखें क्या कहा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हत्या से पहले यह उनका आखिरी वीडियो है. वीडियो में वह पुराने गायकों पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिद्धू मूसेवाला एक चलती हुई कार में नजर आ रहे हैं. वह अपने मोबाइल से खुद वीडियो बना रहे हैं. इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि जब कोई नया गायक प्रसिद्धि पाता है तो पुराने इस्टैब्लिश गायक फोन पर धमकी देने जैसी हरकतें करते हैं.

Video: सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद गैंगवॉर के लिए तैयार पंजाब?

आखिरी वीडियो में सिद्धू मूसेवाला ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में सिद्धू मूसेवाला यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें भी धमकियों वाले फोन और ईमेल मिले हैं. जो यह सब कर रहे हैं, वह तीन-चार छोटे-मोटे हैं और उनका एक मास्टर है. वह सब सुधर जाएं वरना मैं भी सबक सिखा दूंगा.

देखें वीडियो-

'मेरी किसी दिन हो सकती है मौत'

सिद्धू मूसेवाला, 'जीवन में मेरा कोई विशेष उद्देश्य नहीं है. मुझे कई बार निशाना बनाया जा चुका है. मैं किसी भी दिन मर जाऊं लेकिन मैं मौत से नहीं डरता.'

Lawrence Bishnoi पर कसा शिकंजा, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रिमांड पर लिया

सिद्धू मूसेवाला को पता थी हत्या की बात?

सिद्धू मूसेवाला ने अपने वीडियो मैसेज में कहा था, 'अब मैं किसी के बारे बुरा भी नही बोलता, इसलिए धमकियां देने वाले यह काम छोड़ दें, नहीं तो मैं भी सही से जवाब दूंगा.'

अभी ये साफ नहीं है कि वीडियो कितने दिन पुराना है, लेकिन इस वीडियो से ये साफ हो रहा है की सिद्दू को पता था उनकी हत्या की जा सकती है. वायरल वीडियो हत्या के ठीक पहले का है या नहीं, डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement